फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आड़ू उत्पादन में देश में पहले स्थान पर छाया नैनीताल जिला

आड़ू उत्पादन में देश में पहले स्थान पर छाया नैनीताल जिला

Sun, 19 Aug 2018 02:18 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
आड़ू उत्पादन में देश में पहले स्थान पर छाया नैनीताल जिला
नैनीताल में आडू उत्पादन अव्वल - फोटो : अमर उजाला
भवाली (नैनीताल)। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का दावा है कि नैनीताल जिला आड़ू उत्पादन में नंबर वन बन गया है। जिले ने आड़ू का रिकॉर्ड तोड़ उत्पादन कर प्रदेश में ही नहीं देश में पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक आड़ू उत्पादन करने वाले राज्यों पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर को पीछे छोड़ उत्तराखंड ने वर्ष 2016-17 में 57,933 मीट्रिक टन आड़ू का उत्पादन किया है। यह पूरे देश के उत्पादन का लगभग 54 प्रतिशत है। इसमें उत्तराखंड के कुल उत्पादन में अकेले नैनीताल जिले की भागीदारी लगभग 45 प्रतिशत है। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग कुमाऊं मंडल के संयुक्त निदेशक डॉ. अजय कुमार यादव ने बताया कि नैनीताल जिले ने अकेले 26,395 मीट्रिक टन आड़ू का उत्पादन किया। 20598 मीट्रिक टन उत्पादन के साथ अल्मोड़ा दूसरे स्थान पर रहा। जबकि, गढ़वाल मंडल का उत्पादन मात्र 6000 मैट्रिक टन रहा।
विज्ञापन


उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का दावा, प्रदेश के कुल उत्पादन में 45 प्रतिशत की भागीदारी
26395 मीट्रिक टन आड़ू का नैनीताल में हुआ उत्पादन

क्षेत्रफल विस्तार योजना बढ़ा रही है उत्पादन
उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. यादव ने बताया कि आड़ू उत्पादन को प्रोत्साहन देने के लिए वर्ष 2007-08 से केंद्र पोषित क्षेत्रफल विस्तार मिशन योजना उद्यान विभाग संचालित कर रहा है। अधिकतम दो हेक्टेयर तक के क्षेत्रफल में पौधे लगाने और तीन वर्ष तक उनकी देखरेख के लिए प्रति पेड़ 100 रुपये उद्यान विभाग देता है। इससे पिछले 10 वर्षों में आड़ू का उत्पादन प्रदेश में लगभग 40 प्रतिशत तक बढ़ा है। बताया कि किसान आड़ू को मुंबई, दिल्ली, चेन्नई आदि शहरों में भेजकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। बाहर भेजने पर उन्हें 100 से 150 रुपये प्रति किलो तक दाम मिल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2016-17 राज्यवार आड़ू का उत्पादन
राज्य उत्पादन (मीट्रिक टन में)
उत्तराखंड 57933
पंजाब 31320
हिमाचल 8040
जम्मू कश्मीर 4070
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed