{"_id":"5b01d9fe4f1c1bd6408b69d8","slug":"161526847998-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान नही हटाने पर ग्रामीण करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान नही हटाने पर ग्रामीण करेंगे आंदोलन
Updated Mon, 21 May 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। तल्ला रामगढ़ की बाजार में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान को हटाने की मांग जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उठाई है। कहा कि शराब की दुकान मुख्य बाजार में होने से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने आबकारी विभाग और जिला प्रशासन से शराब की दुकान नहीं हटाने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्कर नयाल ने बताया कि तल्ला रामगढ़ के मुख्य बाजार में अंग्रेजी शराब की दुकान से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। बताया शराब की दुकान के पास ही बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, 50 मीटर दूरी पर विकासखंड के साथ 10 मीटर की दूरी पर सरकारी अस्पताल है।
कहा कि शराब की दुकान की वजह से छात्राओं को स्कूल जाने में समस्या हो रही है। साथ ही विकासखंड के कर्मचारियों के साथ ही आम जन को भी परेशानी होती है। क्षेत्रवासियों के कई बार आबकारी अधिकारियों से कहने पर भी वहां से शराब की दुकान शिफ्ट नहीं हो पाई। क्षेत्रवासियों ने जल्द शराब की दुकान को नहीं हटाने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
इस दौरान जिपं सदस्य देवकी बिष्ट, गणेश आर्य, प्रकाश चंद्र, दीवान राम, चंपा आर्या, नवाब हुसैन आदि मौजूद रहे।