{"_id":"5afb506c4f1c1b195e8b4c9e","slug":"161526419564-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से मना किया तो खौलते तेल की कढ़ाई में फेंक दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने से मना किया तो खौलते तेल की कढ़ाई में फेंक दिया
Updated Wed, 16 May 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। ग्राम जस्सागांजा मढैया में शराब पीने से मना करने पर दो शराबियों ने पकौड़ी विक्रेता को खौलते तेल की कढ़ाई में फेंक दिया। इस दौरान पकौड़ी विक्रेता को बचाने गई बहू के हाथ भी झुलस गए। पुलिस के पहुंचने से पहले शराबी वहां से फरार हो गए। परिजनों ने घायल को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। डॉक्टरों के मुताबिक पकौड़ी विक्रेता 40 प्रतिशत झुलस गया है।
ग्राम जस्सागांजा मढैया में जागन सिंह परचून और पकौड़ी की दुकान चलाता है। मंगलवार शाम साढे़ सात बजे कार से दो शराबी आए और दुकान के आगे शराब पीकर गाली-गलौच करने लगे।
इस पर जागन सिंह के बेटे वीर सिंह ने उनसे शराब पीने और गाली गलौच करने के लिए मना किया तो वे कार से उतरकर वीर सिंह से लड़ने आ गए। यह देख वीर के पिता ने बीचबचाव करना चाहा तो दोनों युवकों ने जागन सिंह को पकड़ खौलते तेल से भरी कढ़ाई में फेंक दिया।
विज्ञापन
तेल में गिरते ही चिल्लाने पर जागन सिंह की बहू दुलारी ने जैसे ही अपने ससुर को उठाया तो उसके हाथ भी झुलस गए। जागन को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। यहां डॉक्टरों ने जागन सिंह को 40 प्रतिशत तक झुलस जाना बताया। सूचना पर पीरूमदारा व रामनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई, लेकिन तब तक दोनों युवक वहां से जा चुके थे। फिलहाल किसी की तरफ से कोई भी तहरीर नहीं आई है।