फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   वार्ड 21 की दावेदारी, कांग्रेस की दुविधा भारी

वार्ड 21 की दावेदारी, कांग्रेस की दुविधा भारी

Thu, 18 Jan 2018 02:05 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
वार्ड 21 की दावेदारी, कांग्रेस की दुविधा भारी
राजनी‌ति - फोटो : demo
हल्द्वानी। वार्ड 21 बनभूलपुरा लाइन नंबर एक से सात में भी कांग्रेस में सिंबल को लेकर घमासान तय है। अपने-अपने दावे को ठोक बजाया जा रहा है। तैयारी पूरी है। कहा तो यह भी जा रहा है कि पार्टी सिंबल नहीं भी देगी तब भी मैदान में दमखम दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस की ओर से सिंबल देने के संकेत से संभावित दावेदार गदगद हैं। कांग्रेस के वर्तमान और पूर्व पार्षद को नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के आशीर्वाद का भरोसा है। वार्ड नंबर 21 में 2013 में कांग्रेस के दो नेता मो. गुफरान और अब्दुल समी पार्षद का टिकट ले आए। मो. गुफरान के टिकट लाने से खफा पूर्व पार्षद अब्दुल समी इंदिरा हृदयेश के पास पहुंचे। बताया जा रहा कि उन्होंने सुमित को मेयर का चुनाव लड़ाने की बात कहते हुए मो. गुफरान को पर्चा नहीं भरने दिया। जब यह तय हो गया कि सुमित हृदयेश को टिकट नहीं मिलेगा तो मो. गुफरान ने सुमित की सलाह पर ही पार्षद पद का नामांकन भर दिया। वह जीत भी गए। उन्हें 537 और अब्दुल समी को 474 वोट मिले। भाजपा को यहां से सिर्फ 29 वोट मिले थे। अब दोनों प्रत्याशी इंदिरा हृदयेश भरोसा जता रहे हैं।
विज्ञापन



कांग्रेस इस बार सिंबल देने जा रही है। इंदिरा जी ने मुझे भरोसा दिया है। कांग्रेस के सिंबल से मैं ही चुनाव लडूंगा। इंदिरा हृदयेश ने मेरे वार्ड में करीब पांच करोड़ के काम कराए हैं लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी है, वार्ड की उपेक्षा हो रही है। - मो. गुफरान पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस में मेरी मजबूत पकड़ है। कांग्रेस का सिंबल मुझे ही मिलेगा। मैं तीन बार पार्षद रह चुका हूं। किसी कारणवश टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय चुनाव लडूंगा। पार्षद ने टाइल की रोड को सीसी में बदल दिया। वार्ड में सफाई के इंतजाम नहीं है। - अब्दुल समी पूर्व पार्षद



वार्ड में सफाई नहीं है। नालियों का निर्माण अधूरा है। सफाई कर्मचारियों की कमी है। बोर्ड में प्रस्ताव पारित होने के बाद भी अब तक वार्ड में लाइब्रेरी नहीं बनी है। - मो. मोसिन मिकरानी

ये हैं समस्याएं
- वार्ड में सफाई कर्मचारियों की भारी कमी है
- नालियों चोक हैं। नालियों की सफाई नहीं हो रही है।
- सड़कों की हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed