फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कलश यात्रा के साथ कालिका मंदिर में गो भागवत कथा शुरू

कलश यात्रा के साथ कालिका मंदिर में गो भागवत कथा शुरू

Wed, 20 Dec 2017 10:54 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
कलश यात्रा के साथ कालिका मंदिर में गो भागवत कथा शुरू
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ग्रामीणों के सहयोग से घगलोड़ी स्थित कालिका मंदिर प्रांगण में सात दिनी गो भागवत कथा शुरू हो गई है। सुबह गणेश पूजा के बाद महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा निकाली, जो शीतला देवी मंदिर, हनुमान मंदिर, हुलका देवी सहित तमाम मंदिरों से होकर पुन: कालिका मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में आनंदी देवी, भगवती देवी, दीपा त्रिपाठी, सरोज त्रिपाठी, सुशीला त्रिपाठी, गीता पांडेय, जानकी रौतेला, नीमा रौतेला, भगवती रौतेला सहित बिजेपुर और तमाम गांवों की महिलाओं ने शिरकत की। मां बाराही गो सेवा समिति की ओर से आयोजित कथा में कथावाचक पं. तारा दत्त जोशी ने गाय का महत्व बताया। पं. गणेश पांडेय और नवराज भट्ट ने पूजा संपन्न कराई। यजमान मदन मोहन त्रिपाठी थे। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। समापन 27 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed