फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के छात्रों को मिलेगा निशुल्क दाखिला

अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के छात्रों को मिलेगा निशुल्क दाखिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के छात्रों को मिलेगा निशुल्क दाखिला
admission shimla
हल्द्वानी। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थी बीए, बीकॉम, बीएससी की पढ़ाई मुफ्त कर सकेंगे। आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को यह सुविधा इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने प्रदान की है। इधर, इग्नू ने प्रवेश की अंतिम तिथि भी 31 जुलाई तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन

इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. कमरुद्दीन ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के छात्र- छात्राओं को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इंटरमीडिएट उत्तीर्ण कर चुके इस वर्ग के विद्यार्थी स्नातक, सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा कोर्स की शिक्षा निशुल्क ग्रहण कर सकते हैं। इन कोर्सों में विद्यार्थियों को प्रवेश ऑफलाइन लेना होगा। इसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित है। समन्वयक कमरुद्दीन ने बताया कि सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए स्नातक एवं परास्नातक सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। किसी भी पाठ्यक्रम को लेकर कोई जानकारी विद्यार्थी अध्ययन केंद्र पर आकर कर सकते हैं।
विज्ञापन



अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के छात्रों को इग्नू में निशुल्क दाखिला
प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी


बीएड एवं एमबीए प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि कल
हल्द्वानी। इग्नू में बीएड एवं एमबीए पाठ्यक्रमों में एडमिशन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किए जाएंगे। सत्र जनवरी 2020 के लिए प्रवेश परीक्षा आवेदन फार्म भरने की प्रक्रिया 17 जून से चल रही है। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि पहली जुलाई है। समन्वयक कमरुद्दीन ने बताया कि दोनों प्रवेश परीक्षाएं इस बार एनटीए ऑनलाइन कराएगा। प्रवेश परीक्षा 27 जुलाई को होगी। अभ्यर्थी इग्नू की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इग्नू में नए प्रवेश कल से
नैनीताल। इग्नू की परीक्षाएं शनिवार को संपन्न हो गई हैं। डीएसबी परिसर में इग्नू समन्वयक प्रो. ललित तिवारी ने बताया कि विवि के नए प्रवेश एक से 31 जुलाई तक किए जाएंगे। पुन: पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थी 15 जुलाई तक पंजीकरण, शुल्क जमा करा सकते हैं।


नकल करते छह विद्यार्थियों को पकड़ा
नैनीताल। कुमाऊं विवि के संबद्ध कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। शनिवार को विवि के उड़नदस्ते ने विभिन्न कॉलेजों में निरीक्षण किया। इस दौरान उड़नदस्ते ने एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से पांच और महिला महाविद्यालय से एक विद्यार्थी को अनुचित सामग्री के साथ पकड़ा। टीम में प्रो. एबी मेलकानी, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. नंदगोपाल साहू, डॉ. गीता तिवारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed