{"_id":"5d17c2e88ebc3e3cac285332","slug":"15618382919-haldwani-news198","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएमटी परिसर में बनाएं हाईकोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएमटी परिसर में बनाएं हाईकोर्ट
विज्ञापन
एचएमटी घड़ी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति की बैठक में उच्च न्यायालय को एचएमटी रानीबाग में शिफ्ट करने की मांग की गई। कहा गया कि नैनीताल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाए।
गोविंद बल्लभ पंत पुस्तकालय सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12 वीं के अव्वल विद्यार्थियों को 27 जुलाई को समारोह में सम्मानित करने का निर्णय लिया। कहा कि शहर में बने स्पीड ब्रेकरों को अनुपयोगी और मानकों के विपरीत बताते हुए कहा कि यह ब्रेकर स्लिप डिस्क, कमर दर्द को बढ़ावा दे रहे हैं। इन्हें तत्काल हटाया जाए। सरकार के एक राष्ट्र एक चुनाव के विचार को सही ठहराते हुए इस पर अमल करने की मांग की गई। सीनियर सिटीजन को आयकर में 7.50 लाख तक छूट देने, बुग्यालों समेत प्राकृतिक स्थलों की छेड़छाड़ बंद करने की मांग की गई। बैठक में दो से अधिक बच्चों और निरक्षर के चुनाव नहीं लड़ने के फैसले का स्वागत किया गया। अध्यक्ष आनंद सिंह ठठोला की अध्यक्षता और भुवन भास्कर पांडे के संचालन में हुई बैठक में पूरन सिंह जीना, विजय कुमारी मुक्ता, त्रिलोक सिंह कार्की, बीडी पाठक, रमेश चंद्र भट्ट, जीबी जोशी, आईडी सुयाल, नरोत्तम पांडे, प्रताप सिंह भाकुनी, मिलरेड सिंह, एसके श्रीवास्तव, नानक चंद्र लोहिया, त्रिलोचन बेलवाल, पीएस होलरिया, मोहन सिंह जंतवाल, भुवन चंद्र भगत, प्रताप सिंह जंतवाल, देवीश्री उपाध्याय, सीएम पांडे, विपिन चंद्र बिष्ट, जेएस रावत, सरदार मनोहर सिंह, बीके बिष्ट आदि थे।
‘हाईकोर्ट के लिए एचएमटी रानीबाग उपयुक्त’
वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति की बैठक