{"_id":"5d16761b8ebc3e3c7f548e46","slug":"156175309511-haldwani-news6","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानचित्र पत्रा वलियों की कमियां दूर करें आवेदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानचित्र पत्रा वलियों की कमियां दूर करें आवेदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जिला विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय ने भवन मानचित्र स्वीकृत कराने के लिए फाइलें जमा करा चुके आवेदकों से फाइलों की औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा कराने की अपील की है। इस संबंध में प्राधिकरण ने दूसरे दौर में साठ आवेदकों को नोटिस जारी किए हैं। संयुक्त सचिव प्रत्यूष कुमार सिंह के हस्ताक्षरों से जारी नोटिस में आवेदकों को बताया गया है कि उनके द्वारा जमा पत्रावलियों में क्या-क्या कमियां हैं। उन्होंने आवेदकों से इन कमियों को शीघ्र पूरा कराने को कहा है। प्रभारी अधिशासी अभियंता माधवानंद जोशी ने बताया कि साठ आवेदकों को दूसरे दौर में नोटिस जारी किए गए हैं। अब तक लगभग 190 आवेदकों को पत्रावलियों की औपचारिकताएं पूरी कराने के लिए नोटिस भेजे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जो आवेदक शीघ्र पत्रावलियों की औपचारिकताएं पूरी नहीं करेंगे उनके नक्शे स्वत: ही निरस्त मान लिए जाएंगे।
मानचित्र पत्रावलियों की कमियां दूर करें आवेदक
प्राधिकरण ने फिर साठ लोगों को भेजे नोटिस
विज्ञापन
मानचित्र पत्रावलियों की कमियां दूर करें आवेदक
प्राधिकरण ने फिर साठ लोगों को भेजे नोटिस