फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एमबी कालेज: विजय बोला मुझे घोषित करो अब छात्रसंघ अध्यक्ष

एमबी कालेज: विजय बोला मुझे घोषित करो अब छात्रसंघ अध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
एमबी कालेज: विजय बोला मुझे घोषित करो अब छात्रसंघ अध्यक्ष
कालेज - फोटो : कुश्ाीनगर
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में 2016-17 में हुए छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी से अध्यक्ष प्रत्याशी रहे विजय जोशी ने निर्वाचित अध्यक्ष नीरज मेहरा का प्रवेश निरस्त होने के नाते खुद को उस सत्र का छात्रसंघ अध्यक्ष घोषित करने की मांग उठाई है। वह सोमवार को अपने साथियों के साथ प्राचार्य डॉ. गंगा सिंह बिष्ट के पास पहुंचे और ज्ञापन प्राचार्य को सौंपा। उनका कहना था कि जब तत्कालीन प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद ने 21 अगस्त 2017 को नीरज मेहरा का प्रवेश निरस्त कर दिया था तो उन्हें सत्र 2016-17 के छात्रसंघ अध्यक्ष का दायित्व क्यों नहीं दिया जा रहा? चर्चा है कि वर्ष 2016-17 सत्र के छात्रसंघ चुनाव की फाइल तलाशी गई तो नीरज मेहरा के चुनाव के विवाद से जुड़ी यह फाइल कार्यालय की जगह किसी के आवास से मिली। कॉलेज के छात्रसंघ प्रभारी ने मंगलवार को समिति की बैठक बुलाई है। उधर, एबीवीपी गुट के जाते ही नीरज मेहरा अपने समर्थकों के संग कॉलेज आ पहुंच गए। उनकी भी शिक्षकों से बहस भी हुई।
विज्ञापन



मुझे घोषित करो छात्रसंघ अध्यक्ष
सत्र 2016-17 में छात्रसंघ अध्यक्ष निर्वाचित नीरज मेहरा का प्रवेश निरस्त होने पर एबीवीपी प्रत्याशी विजय ने उठाई मांग


मामला मेरे कार्यकाल से पहले का है। छात्रसंघ प्रभारी डीसी पंत को अध्ययन कर रिपोर्ट देने के निर्देश देने को कहा है। - डॉ. जीएस बिष्ट, प्राचार्य

मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट से कोई निर्णय आए बगैर कुलपति या प्राचार्य किसी के दबाव में अध्यक्ष पद को लेकर कोई फैसला कैसे कर सकते हैं?
- नीरज मेहरा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed