{"_id":"5d112d708ebc3e0a9a617e49","slug":"156140681515-nainital-news99","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान कार्ड न बनाने वाले कॉमन सर्विस सेंटरों की आईडी करे लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान कार्ड न बनाने वाले कॉमन सर्विस सेंटरों की आईडी करे लॉक
विज्ञापन
आयुष्मान योजना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। डीएम विनोद कुमार सुमन ने सोमवार को चिकित्साधिकारियों के साथ आयुष्मान योजना की समीक्षा बैठक की। उन्होंने ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर विकास शर्मा से कहा कि सभी कॉमन सर्विस सेंटरों (सीएससी) पर योजना के कार्ड बनवाएं। योजना का कार्ड न बनाने वाले सेंटरों की आईडी लॉक की जाए। सभी अस्पताल आपसी तालमेल से योजना को संचालित करें। शमा ने बताया कि जिले के 375 सीएससी समेत राजकीय चिकित्सालयों में भी आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। इनमें 314011 लोगों के स्वास्थ्य कार्ड बन चुके हैं, जिनमें से 5848 लोग योजना का लाभ ले चुके हैं। विभिन्न अस्पतालों में योजना के तहत मिले उपचार के लिए 2.88 करोड़ का क्लेम हुआ है। इसके सापेक्ष 2.8 करोड़ रुपये का भुगतान पंजीकृत चिकित्सालयों को कर दिया गया है। इस दौरान एसीएमओ डॉ. तरुण कुमार टम्टा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा, जिला समन्वयक अटल आयुष्मान योजना सूरज रावत, अनूप बमोला, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जोशी आदि थे।
आयुष्मान कार्ड न बनाने वाले सीएससी की आईडी लॉक होगी
अटल आयुष्मान योजना को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड न बनाने वाले सीएससी की आईडी लॉक होगी
अटल आयुष्मान योजना को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक