{"_id":"5d112d6e8ebc3e2b022c3285","slug":"15614068132-bhimtal-news104","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम किसान के आवेदनों का सर्वे कराकर डाटा एंट्री कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम किसान के आवेदनों का सर्वे कराकर डाटा एंट्री कराने के निर्देश
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Scheme
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। पात्र आवेदकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने के लिए सीडीओ विनीत कुमार ने सोमवार को विकास भवन सभागार में न्याय पंचायत प्रभारियों के साथ बैठक की। बताया कि जिले में पीएम किसान के 12500 आवेदन पत्र निरस्त हो गए हैं। इसका कारण बैंक खाता नंबर, नाम, हस्ताक्षर, आधार कार्ड नंबर गलत होना है।
सीडीओ विनीत ने बताया कि अब जिले के 10 हजार किसानों को किसान योजना का लाभ दिया जाएगा। इनमें से 1500 किसानों का सर्वे किया जा चुका है। शेष 8500 किसानों का सर्वे सप्ताहभर में करा डाटा एंट्री कराने के निर्देश सभी 44 न्याय पंचायत प्रभारियों को दिए गए हैं। सीडीओ ने न्याय पंचायत प्रभारियों से सप्ताहभर में सभी किसानों की औपचारिकताएं पूरी करा वेबसाइट पर डाटा एंट्री करने को कहा है। ताकि किसानों को सालाना 6000 रुपये मिल सकें। इस दौरान डीडीओ रमा गोस्वामी, परियोजना निदेशक बालकृष्ण टम्टा, सीएचओ धनपत कुमार, डीएचओ भावना जोशी आदि थे।
पीएम किसान के 12500 आवेदन निरस्त
पीएम किसान के आवेदनों का सर्वे होगा
आवेदकों की डाटा एंट्री कराने के निर्देश
सीडीओ ने पीएम किसान योजना को लेकर आयोजित की बैठक
जिले में 10 हजार किसानों के आवेदन जमा होंगे