फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अरविंद, केवल, प्रकाश और कैलाश बने ईसी सदस्य

अरविंद, केवल, प्रकाश और कैलाश बने ईसी सदस्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
अरविंद, केवल, प्रकाश और कैलाश बने ईसी सदस्य
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की सर्वोच्च समिति विश्वविद्यालय कार्यपरिषद (ईसी) के चुनाव में अरविंद पडियार, प्रकाश चंद्र पांडे, केवल सती और कैलाश जोशी सदस्य चुने गए हैं। इनका कार्यकाल तीन साल के लिए होगा। चार पदों के लिए हुए चुनाव में विश्वविद्यालय कोर्ट के निर्वाचित 15 में से छह स्नातक मैदान में थे। विश्वविद्यालय कोर्ट के 96 में से 72 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय के एचआरडीसी सभागार में बृहस्पतिवार सुबह अरविंद पडियार, अचिंतवीर सिंह, केवल सती, प्रकाश चंद्र पांडे, डॉ. सुरेश डालाकोटी, कैलाश जोशी ने पर्चा दाखिल किया। दोपहर एक से दो बजे के बीच मत डाले गए। दोपहर 2:15 बजे गढ़वाल विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण सैनन ने एकल संक्रमणी पद्धति से मतगणना कार्य शुरू किया। मतगणना के पहले चरण में अरविंद पडियार और प्रकाश पांडे निर्वाचित हो गए। शेष दो सीटों के लिए मतगणना के दौरान कैलाश जोशी और अचिंतवीर सिंह के समान वोट होने के कारण लक्की ड्रॉ का सहारा लिया गया। निर्वाचन अधिकारी और कुलसचिव डॉ. महेश कुमार ने ड्रॉ की पर्ची निकाली जिसमें कैलाश जोशी का नाम आने पर अचिंतवीर बाहर हो गए।
विज्ञापन

अंतिम क्षणों में मुकाबला रोचक हो गया और मतों की गणना शुरू हुई तो कैलाश जोशी को फिर नीचे आना पड़ा और तीसरी सीट पर केवल सती निर्वाचित हो गए। साथ ही एक पद के लिए हुए संघर्ष में कैलाश जोशी ने जीत दर्ज की। निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेश कुुमार ने देर शाम विजयी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इस दौरान परिसर निदेशक अल्मोड़ा प्रो. आरएस पथनी, उप कुलसचिव केआर भट्ट, पीसी पांडे, अविराम पंत, नीरज जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अरविंद, केवल, प्रकाश और कैलाश बने ईसी सदस्य
चार पदों के लिए हुए चुनाव में विश्वविद्यालय कोर्ट के निर्वाचित 15 में से छह स्नातक मैदान में थे
कुमाऊं विश्वविद्यालय कार्यपरिषद का चुनाव
96 सदस्य विश्वविद्यालय कोर्ट में थे पंजीकृत, 72 ने डाले वोट
03 साल के लिए ईसी सदस्यों का हुआ है निर्वाचन


निर्वाचित सदस्यों को दी बधाई
नैनीताल। कुमाऊं विवि के नवनिर्वाचित ईसी सदस्यों को उत्तराखंड विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघर्ष के मुख्य संयोजक प्रो. अजय अरोरा, कुमाऊं विवि शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, प्रो. एसपीएस मेहता, डॉ. सुचेतन साह, भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल रावत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक महरा, हरीश राणा, मोहित रौतेला, निखिल बिष्ट, मोहित साह, विकास जोशी, पंकज भट्ट, नितिन कार्की, रवि कनवाल सहित अंय लोगों ने बधाई दी है।

सीनेट कोर्ट सदस्य कुंवर ने किया चुनाव का बहिष्कार
नैनीताल। कुमाऊं विवि सीनेट कोर्ट के सदस्य हुकम सिंह कुंवर ने कार्य परिषद चुनाव का बहिष्कार किया है। उन्होंने कुलपति और कुलसचिव से मुलाकात कर ईसी चुनाव को फिक्स करार दिया। कहा कि इस चुनाव में प्राध्यापकों का सीधा दखल होता है और लंबे समय से बारी-बारी कुछ लोगों का इसमें कब्जा है।

तीन सदस्य रह चुके हैं छात्र संघ अध्यक्ष
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय कार्यपरिषद में नवनिर्वाचित चार में से तीन सदस्यों की विवि छात्र राजनीति में अहम भूमिका रही है। केवल सती, प्रकाश पांडे और अरविंद पडियार विश्वविद्यालय में छात्र संघ अध्यक्ष रहने के साथ ही प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक दलों के कई पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। तीनों पूर्व में भी कार्यपरिषद में सदस्य रह चुके हैं, जिसके चलते इनके पास अच्छा अनुभव है।

केवल सती 1984 में एसएसजे परिसर अल्मोड़ा छात्र संघ के सचिव और 1985 में अध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही 2002 में सीएम एनडी तिवारी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में दर्जा राज्य मंत्री रहने के साथ ही चार बार विवि ईसी के सदस्य रह चुके हैं। प्रकाश पांडे 1985 में डीएसबी परिसर नैनीताल के छात्र संघ अध्यक्ष रहने के साथ ही उत्तराखंड क्रांति दल की युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। वह तीन बार कार्यपरिषद में बतौर सदस्य जिम्मेदारी निभा चुके हैं। जबकि लगातार दूसरी बार ईसी सदस्य बने अरविंद पडियार 2003 में डीएसबी परिसर के छात्र संघ अध्यक्ष रहने के साथ ही भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। केवल सती, प्रकाश पांडे के साथ ईसी के सदस्य कैलाश जोशी अधिवक्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed