{"_id":"5cfd6242bdec22070264d296","slug":"15601096262-nainital-news178","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु अर्जुन देव के शहीदी पर्व पर हुआ नगर कीर्तन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु अर्जुन देव के शहीदी पर्व पर हुआ नगर कीर्तन का आयोजन
विज्ञापन
नैनीताल में निकाला नगर कीर्तन
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। गुरुअर्जुन देव के शहीदी पर्व के मौके पर रविवार को यहां गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा कमेटी की ओर से धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही नगर कीर्तन किया गया। गुरुद्वारे में सुबह अखंड साहब पाठ भोग हुआ। विशेष दीवान सजाया गया। मुख्य ग्रंथी सुरेंद्र सिंह ने अनुष्ठान कराए। दरबार साहेब अमृतसर से आई धर्मप्रचार समिति के सदस्यों ने धर्म प्रचार समेत शबद कीर्तन किए गए। रागी जत्था हरकिशन सिंह, सुरेंदर सिंह ने कीर्तन कर गुरु महिमा का बखान किया।
दोपहर 12:30 बजे गुरुद्वारे से शोभायात्रा की शुरुआत हुई, जिसमें गुरुग्रंथ साहिब की नगर परिक्रमा की गई। नगर कीर्तन गुरुद्वारा से शुरू होकर पंत पार्क, अपर मालरोड, तल्लीताल डांठ, आर्य समाज, मस्जिद तिराहे से गुरुद्वारे में पहुंची। शोभायात्रा में कई स्थानों पर प्रसाद आदि बांटा गया। चन्नी राजा, नानक, मोहिंदर कैमिस्ट, गुरदीप होटल, पंजाब होटल, जनकल्याण समिति की ओर से विभिन्न स्थानों पर ठंडाई, फल, मिठाई, जूस आदि बांटकर पुष्पवर्षा भी की गई। शोभायात्रा के दौरान रंजीत अखाड़ा रुद्रपुर, हरि सिंह नलवा अखाड़ा बाजपुर के जांबाजों ने कई करतब दिखाए। इस मौके पर समिति अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह आनंद, नरेंद्र पाल सिंह, अमरजीत सिंह, जीत सिंह आनंद, लक्की आनंद, अमरप्रीत सिंह, सोनू आनंद, तेज सिंह, जसपाल सिंह, जसनीत सिंह, संदीप सिंह, ललिता मैंद, जसबीर कौर, कुलदीप कौर, जसमीत कौर, सतवंत कौर, ओमप्रकाश मैद, सतबीर सिंह, रवेल सिंह, रविंदर सिंह आदि जुटे रहे। शोभायात्रा में डीडीए सचिव हरबीर सिंह, एएसपी राजेश भट्ट, एसडीएम विनोद कुमार, सीओ विजय थापा, कोतवाल अशोक कुमार सिंह की टीम जुटी थी।
नैनीताल में निकला नगर कीर्तन
गुरु अर्जुन देव के शहीदी पर्व पर हुआ