फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आपदा से निपटने को अफसरों की जिम्मेदारी तय

आपदा से निपटने को अफसरों की जिम्मेदारी तय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
आपदा से निपटने को अफसरों की जिम्मेदारी तय
हल्द्वानी। डीएम विनोद कुमार सुमन ने कहा कि जिले में आपदा प्रबंधन के इंतजाम पुख्ता कर लिए गए हैं। सभी जिम्मेदार अधिकारियों को आपदा से पूर्व और आपदा की स्थिति में किए जाने वाले कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपदा काल के दौरान अपने मोबाइल खुले रखेंगे ताकि सूचनाओं का आदान प्रदान बेहतर तरीके से हो सके।
विज्ञापन

शनिवार को सर्किट हाउस में आयोजित आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में डीएम ने कहा कि 15 जून से 15 सितंबर तक का समय मानसून काल है। आपदा के दौरान बेहतर संचार प्रबंधन बनाया जाए। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण निष्ठा, तत्परता एवं कुशलता के साथ आपदा प्रबंधन के कार्यों को संपादित करें। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन में स्थानीय लोगों के साथ ही अनुभवी लोगों का भी सहयोग लिया जाए। आपदा काल के दौरान स्टेजिंग एरिया मैनेजर का विशेष दायित्व है। पूरे आपदा प्रबंधन तंत्र की निगरानी एवं अनुश्रवण का कार्य स्टेजिंग एरिया मैनेजर के अधीन है।
विज्ञापन

एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने कहा आपदा ड्यूटी के दौरान सभी अधिकारी व कर्मचारी उच्चाधिकारियों के आदेशों की प्रतीक्षा किये बगैर अपने विवेक एवं अनुभव के आधार पर कार्य शुरू कराएं और आपदा की सूचना मिलते ही प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर टीम भावना से कार्य करेें। बैठक में एडीएम प्रशासन कैलाश सिंह टोलिया, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह जंगपांगी, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, एआरटीओ डॉ. गुरुदेव सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, उपनिदेशक सूचना योगेश मिश्रा समेत सिंचाई, लोनिवि, जल संस्थान, स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के अलावा आईटीबीपी और एसएसबी के अधिकारी भी मौजूद थे। डाटा प्रजेंटेशन जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शैलेष कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




15 जून से 15 सितंबर तक खुले रहेंगे अफसरों के फोन
आपदा से निपटने के लिए डीएम ने तय की जिम्मेदारी, कहा-जानमाल की सुरक्षा के लिए बेहतर आपदा प्रबंधन जरूरी

आपदा प्रबंधन का मॉक ड्रिल 12 को
हल्द्वानी। डीएम विनोद कुमार सुमन के मुताबिक आपदा प्रबंधन की तैयारियों का पूर्वाभ्यास (मॉक ड्रिल) 12 जून को सुबह नौ बजे एफटीआई मैदान हल्द्वानी में होगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को मॉक ड्रिल में अनिवार्य रुप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed