{"_id":"5cfc195fbdec22073d79b3cd","slug":"156002543211-nainital-news29","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ किमी के दो हजार रुपये वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ किमी के दो हजार रुपये वसूले
विज्ञापन
hundred rupees new note
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। सरोवर नगरी आने वाले पर्यटकों से टैक्सी चालकों की लूट-खसोट बदस्तूर जारी है। आठ किमी के भी टैक्सी चालक दो हजार रुपये तक पर्यटकों से वसूल रहे हैं। बावजूद इसके कोई देखने-सुनने वाला नहीं है। शनिवार को भी टैक्सी चालकों के मनमाना किराया वसूलने के कई मामले सामने आए।
बीएम साह पार्क में आयोजित नाट्य महोत्सव में प्रतिभाग करने पहुंचे अनुकृति रंगमंडल कानपुर के रंगकर्मियों से मोटा किराया वसूला गया। रंगमंडल के सचिव डॉ.ओमेंद्र कुमार ने बताया कि उनके साथ 24 रंगकर्मियों का दल नैनीताल पहुंचा है। डॉ.कुमार ने बताया कि उनके साथी अलग-अलग टुकड़ी में यहां पहुंचे। जिनसे बस चालकों ने निर्धारित 65 रुपये किराया लिया, लेकिन टैक्सी चालकों ने 1500 एवं 1800 रुपये वसूले। बताया कि स्वयं उनसे प्रति व्यक्ति 600 रुपये किराया देने पर नैनीताल छोड़ने को कहा। उधर, काशीपुर के अरमान अपने परिवार के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि रूसी बाईपास से नैनीताल छोड़ने तक टैक्सी चालक ने दो हजार रुपये लिए, जिस कारण वह सही से नैनीताल घूम नहीं पाए। टैक्सी चालकों के मनमाने किराया वसूलने के दिनों दिन सामने आ रहे मामलों में लगाम लगाने पर प्रशासन पूरी तरह से फेल साबित हो रहा है।
आठ किमी के दो हजार रुपये वसूले
टैक्सी चालक वसूल रहे मनमाना किराया, पर्यटक परेशान
एसआई से भिड़ा पर्यटक
नैनीताल। चारखेत में गाड़ी रोकने से नाराज पर्यटक ड्यूटी पर तैनात एसआई दीपक बिष्ट से भिड़ गया। काफी देर तक विवाद होने के बाद पुलिस ने उसे डांट कर मौके से भगाया। शनिवार सुबह मल्लीताल कोतवाली के एसआई दीपक बिष्ट चारखेत में ड्यूटी कर रहे थे। इसी बीच खुर्पाताल तिराहे की ओर से गाड़ी लेकर पहुंचा एक पर्यटक दीपक से भिड़ गया। पर्यटक गाड़ी नैनीताल तक ले जाने की जिद कर रहा था। एसआई ने बताया कि उन्होंने उससे होटल का नाम एवं पता पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। ऐसे में उसे गाड़ी ले जाने की इजाजत नहीं दी गई। इस पर वह उनसे उलझने लगा था।