फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जाम में फंसे दूल्हा, दुल्हन और बराती

जाम में फंसे दूल्हा, दुल्हन और बराती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
जाम में फंसे दूल्हा, दुल्हन और बराती
नैनीताल। सरोवर नगरी में जाम का झाम कम नहीं हो रहा है। वीकेंड के चलते काफी संख्या में पर्यटक उमड़े तो कालाढूंगी से लौट रही एक बरात भी चारखेत में फंस गए। इससे दूल्हा, दुल्हन समेत बरातियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा कई और बरातेें, पर्यटक एवं स्थानीय लोग भी जाम में फंसे। उधर, चारखेत से लगाए गए शटल सेवा के कुछ वाहन समय से नहीं पहुंचने के कारण पर्यटकों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह लगभग नौ बजे सात नंबर नैनीताल निवासी एक युवक की बरात कालाढूंगी से लौट कर आई। चारखेत से पुलिस वाहनों को रोक-रोक कर नगर में भेज रही थी। ऐसे में दूल्हा, दुल्हन और बराती भी काफी देर तक जाम में फंस गए। बाद में एसआई दीपक बिष्ट ने दूल्हा-दुल्हन को पहले भेजा, बाद में बरातियों को नगर में आने दिया गया। इसी तरह गिरीश-पूनम, चंदन-दीप्ति (यह बरात रानीखेत से नैनीताल आई थी) और अशोक-मानसी की बरात भी काफी देर तक जाम में फंसी रही। इस दौरान बरातियों में पुलिस एवं प्रशासन के प्रति गुस्सा दिखाई दिया। बराती काफी देर तक सड़क किनारे बैठे रहे। पर्यटकों को रूसी बाईपास, चारखेत और खुर्पाताल तिराहे पर रोक कर वाहन पार्क करवाए गए। इसके बाद शटल सेवा से उन्हें नगर में भेजा गया। जिनके होटलों में पार्किंग थी, उनके वाहनों को नगर में आने दिया गया।
विज्ञापन

वाहनों को रोकने के कारण रूसी बाईपास, चारखेत और खुर्पाताल तिराहे पर जाम की स्थिति रही। व्यवस्थाएं दुरुस्त करने एवं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस सुबह से लेकर शाम तक सड़कों पर ही मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



जाम में फंसे दूल्हा, दुल्हन और बराती
घंटों जाम से जूझकर गंतव्य तक पहुंचीं बरातें
शटल सेवा के वाहन पड़ गए कम, पर्यटकों को करना पड़ा इंतजार

दीवान जी की ड्यूटी बदल गई अब कैसे मिले लाइसेंस
रुड़की से पहुंचे चालक गुड्डू ने शनिवार सुबह रूसी बाईपास पर ड्यूटी कर रहे एक पुलिस कर्मी को अपना ड्राइविंग लाइसेंस दे दिया। एक घंटे बाद जब वह पर्यटकों को नगर में छोड़कर लौटे तो देखा कि सिपाही की ड्यूटी बदल गई। काफी देर तक वह पुलिस कर्मी को देखते रहा, जब नहीं मिला तो ड्यूटी पर मौजूद एसआई से बोले दीवान जी की ड्यूटी बदल गई है और अब उनका लाइसेंस नहीं मिल पा रहा है। एसआई ने काफी देर तक उनके लाइसेंस की तलाश करवाई, काफी देर बाद उनका लाइसेंस मिल सका।



बाईपास में रोडवेज बस खराब, दिनभर लगा जाम
भीमताल (नैनीताल)। बाईपास मार्ग पर शनिवार सुबह रोडवेज बस खराब होने से पूरे दिन शहर में जाम लगता रहा। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि बाईपास मार्ग पर लोहाघाट डिपो की एक बस अचानक खराब हो गई, जिस कारण जाम लग गया। रोडवेज के उच्चाधिकारियों को बस खराब होने की सूचना दे दी गई। पुलिस ने जाम खुलवाने के साथ ही सड़क किनारे खड़े वाहनों पर जैमर लगाए। स्थानीय निवासी उमेश पाठक, आशु पाठक ने बताया कि बाईपास मार्ग पर शनिवार को लगे जाम से सैलानी और स्थानीय लोग शामिल रहे। वहीं भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल में शनिवार को सैलानियों की आवाजाही से भी जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed