{"_id":"5cfacd3abdec22078775d367","slug":"15599404044-haldwani-news2","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेड्स कप हॉकी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेड्स कप हॉकी शुरू
विज्ञापन
hocky
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। जिला क्रीड़ा संघ (डीएसए) मैदान में शुक्रवार को अमर उजाला प्रायोजित 97वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का आगाज हो गया। कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन पर शोकसभा के कारण बेहद सादे समारोह के दौरान आयोजन किया गया।
डीएसए के महासचिव संजय सिंह बिष्ट ने बताया कि और जिमखाना क्लब की ओर से 1922 में शुरू किया गया खेल प्रतियोगिताओं का सिलसिला अमर उजाला के सहयोग से नए मुकाम पर पहुंच गया है। शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में बिजनौर, पूरनपुर की टीमों ने मैच जीते। डीएसए मैदान में खेले गए पहले मैच में ऑफिशियल क्लब बिजनौर, राजाकरन हॉकी एकेडमी करनाल की टीमें आमने-सामने थी। निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक-एक गोल कर बराबरी पर थी। करनाल की ओर से खेल के 16वें मिनट में सोनू जबकि बिजनौर की ओर से 51वें मिनट में आकाश ने गोल किया। उसके बाद फैसले के लिए टाइब्रेकर की मदद ली गई, जिसमें बिजनौर ने तीन जबकि करनाल ने दो गोल दागे। इस प्रकार बिजनौर ने यह मैच 4-3 से जीत लिया। बिजनौर की ओर से आनंद, मिलन, फरमान जबकि करनाल की ओर से रोहित, बॉबी ने गोल किया।
दूसरे मुकाबले में अल्मोड़ा इलेवन, डायमंड हॉकी क्लब पूरनपुर की टीमें आमने-सामने थी। मध्यांतर से ही पूरनपूर 2-0 से बढ़त बनाए रहा। खेल के 16वें, 20वें मिनट में सलीम, आजाद ने गोल किए। मध्यांतर के बाद फिर पूरनपुर की ओर से खेल के 58वें मिनट में रोहित ने गोल दागा। इस मुकाबले में अल्मोड़ा की टीम काफी कोशिशों के बाद भी गोल नहीं कर सकी। इस प्रकार एकतरफा मुकाबले में पूरनपुर ने यह मैच 3-0 से जीत लिया। प्रतियोगिता के रेफरी महेश्वर नेगी, अमित कुमार, तकनीकी समिति में मंजुल प्रकाश सनवाल, अनिल रावत, दीपक साह थे, जबकि तकनीकी कमेटी के मुख्य संयोजक अहमद सिद्दीकी थे। प्रतियोगिता के आयोजक सचिव कैलाश सिंह बोरा ने बताया कि शनिवार को पहला मुकाबला शाम साढ़े तीन बजे से कोहिनूर हॉकी क्लब पीलीभीत बनाम ऑफिशियल क्लब बिजनौर जबकि दूसरा मुकाबला शाम पांच बजे से गुरुनानक हॉकी क्लब बरेली बनाम एमपी एजूकेशन एकेडमिक हॉकी क्लब ग्वालियर के बीच खेला जाएगा। हेमंत बिष्ट ने संचालन किया। इस दौरान अहमद सिद्दीकी, चंद्र लाल साह, शेर सिंह गुसाईं, तसलीम बख्श, मंजुल प्रकाश सनवाल, मनोज कुमार, अर्जुन सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
बिजनौर, पूरनपुर की टीमों ने जीते मैच
डीएसए में शोकसभा के साथ अमर उजाला ट्रेड्स कप हॉकी का आगाज