{"_id":"5cf043dbbdec2207334c4c24","slug":"15592499301041-haldwani-news196","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर 41 पर पहुंचा पारा, गर्म हवाओं ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर 41 पर पहुंचा पारा, गर्म हवाओं ने किया बेहाल
विज्ञापन
Hot Summer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। हवा की बदली दिशा, सूर्यदेव की तपिश और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने हाल बेहाल कर दिया। पारा फिर 41 पर पहुंच गया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि दो और तीन जून को गर्मी से राहत मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश होने की संभावना है।
बृहस्पतिवार की सुबह से ही सूर्यदेव की तपिश बेहाल कर रही थी। दिन चढ़ने के साथ ही तपिश बढ़ती गई और गर्म हवाओें के थपेड़ों ने गर्मी से बेहाल कर दिया। गर्म हवाओं और सूर्यदेव की तपिश के कारण सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 41.0 और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 29.8 और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से छह और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मुक्तेश्वर में तापमान अधिक होने के कारण पर्यटकों को गर्मी का एहसास हो रहा है। नैनीताल का अधिकतम पारा 29 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पारा फिर 41 जा पहुंचा, गर्म हवाओं ने किया बेहाल
मुक्तेश्वर में भी पर्यटकों को हो रहा गर्मी का एहसास