{"_id":"5cf043c7bdec2206fc127997","slug":"15592499105-haldwani-news129","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरगोविंद सुयाल का फिर बजा डंका, इंटर में एक तो हाईस्कूल में पांच विद्यार्थियों ने पाया मेरिट में मुकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरगोविंद सुयाल का फिर बजा डंका, इंटर में एक तो हाईस्कूल में पांच विद्यार्थियों ने पाया मेरिट में मुकाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। हरगोविंद सुयाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज, कुसुमखेड़ा के विद्यार्थियों ने हर वर्ष की भांति इस बार भी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में मुकाम पाकर विद्यालय का डंका बजाया है। बोर्ड की प्रदेश की मेरिट सूची में इंटरमीडिएट में छात्रा मानसी बिष्ट ने तो हाईस्कूल की मेरिट में भूपेश जोशी, अक्षत सिंह बिष्ट, दीपेश सिंह नेगी, नित्या पांडे और गौरव तिवारी ने स्थान बनाकर विद्यालय का नाम बुलंदियों तक पहुंचाया है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य खीम सिंह बिष्ट और उप प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र परगांई ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उपप्रधानाचार्य परगांई ने बताया कि हाईस्कूल में 160 और इंटरमीडिएट में 164 विद्यार्थियों ने अच्छे अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण की है। विद्यालय की स्थापना से जुड़े उपप्रधानाचार्य परंगाई हाईस्कूल में विज्ञान और इंटरमीडिएट के बच्चों को जीवविज्ञान पढ़ाते हैं। उन्होंने बताया कि इंगलिश मीडियम से पढ़ाई कर रहे हाईस्कूल के बच्चों का पहला बैच निकला है तथा इसमें से भूपेश, नित्या पांडे और अक्षत सिंह बिष्ट ने मेरिट सूची मेें स्थान पाकर मेधावी होने का परिचय दिया है। परीक्षा परिणाम आने पर विद्यालय में बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए सभी शिक्षक पहुंचे थे।
हरगोविंद सुयाल के बच्चों ने फिर बजाया डंका
इंटरमीडिएट में एक तो हाईस्कूल में पांच विद्यार्थियों ने पाया प्रदेश की मेरिट सूची में मुकाम
इन शिक्षकों की रही खासियत
बच्चों को बेसिक नॉलेज देते हैं योगेश
हल्द्वानी। हरगोविंद सुयाल इंटर कालेज के रसायन विज्ञान के शिक्षक योगेश मेहरा को अपने विषय के विद्यार्थियों की अभूतपूर्व सफलता से बेहद खुश हैं। विद्यार्थियों ने उनके पढ़ाने के ढंग को बेहतर बताया है। शिक्षक योगेश बताते हैं कि पढ़ाते समय उनकी खास तौर पर यही कोशिश होती है कि बच्चे को सबसे पहले विषय की बेसिक नॉलेज हो जाए, इसके बाद नोट्स और अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर परीक्षाओं की तैयारी कराते हैं।
विज्ञापन
अंग्रेजी कोई कठिन विषय नहीं की बात से बच्चों को प्रोत्साहित करतीं हैं सीमा
हल्द्वानी। हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज की अंग्रेजी विषय की शिक्षिका सीमा बोरा विद्यालय में वर्ष 2014 से पढ़ा रही हैं। उनकी कोशिश रहती है कि क्लास में इस तरह बच्चों को पढ़ाया जाए कि उन्हें अंग्रेजी विषय का ज्ञान आसानी से हो जाए। उन्होंने बताया कि स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई रानीखेत से करने के बाद बीएड रुद्रपुर से किया फिर शिक्षण कार्य शुरू कर दिया। उनके विषय का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा है। वह बच्चों को क्लास में यही समझाती हैं कि अंग्रेजी कोई कठिन विषय नहीं है, ताकि बच्चों के भीतर का डर निकल सके, इसमें उन्हें कामयाबी भी मिली है।