{"_id":"5ced95a0bdec22070460c031","slug":"15590742563-haldwani-news19","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य की आईटीआई में अब मेरिट के आधार पर होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य की आईटीआई में अब मेरिट के आधार पर होंगे दाखिले
विज्ञापन
iti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। प्रदेश के सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में (आईटीआई) में इस साल दाखिले हाईस्कूल की मेरिट के आधार पर होंगे। प्रशिक्षण निदेशालय ने इस वर्ष से राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा समाप्त करने का फैसला किया है। इस प्रस्ताव पर प्रशिक्षण निदेशक के साथ ही शासन के सचिव ने भी स्वीकृति प्रदान कर दी है, अब केवल विभागीय मंत्री की सहमति बाकी है। इधर, विभाग ने जून के दूसरे सप्ताह से प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ करने की तैयारी शुरू कर दी है।
प्रशिक्षण निदेशालय द्वारा राज्य में 121 आईटीआई संचालित की जा रही हैं, इनमें सभी ट्रेडों में 15,000 सीटें हैं। इनमें से एनसीवीटी की 95 आईटीआई हैं जिसमें 9,033 सीटें हैं। इन आईटीआई में पिछले साल तक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से छात्रों के प्रवेश किए जाते रहे हैं। राज्य प्रवेश परीक्षा में रैंक के आधार पर अभ्यर्थियों को ट्रेड और आईटीआई आवंटित होती थीं। कई बार मनपसंद आईटीआई व ट्रेड न मिलने पर काफी अभ्यर्थी दाखिला नहीं लेते थे, इस कारण पिछले वर्ष ही करीब तीन हजार सीटें खाली रह गईं थीं। एससीवीटी की संचालित आईटीआई में सीटें भरना तक बेहद मुश्किल हो गया था। बताते हैं कि शासन में सचिव रंजीत सिन्हा और प्रशिक्षण निदेशक अहमद इकबाल ने इन सब कारणों पर विभागीय अधिकारियों के साथ मंथन किया और नये सत्र से प्रवेश परीक्षा समाप्त करने पर सहमति बनी।
आईटीआई में अब मेरिट के आधार पर होंगे दाखिले
प्रवेश परीक्षा समाप्त करने का फैसला, सचिव और निदेशक ने दी हरी झंडी, मंत्री की सहमति बाकी
जून के दूसरे सप्ताह से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद
एनसीवीटी की 95 आईटीआई में 9,033 सीटों पर होंगे प्रवेश
व्यावसायिक परीक्षा परिषद को मिली जिम्मेदारी
हल्द्वानी। प्रदेश की आईटीआई में प्रवेश की जिम्मेदारी पहले व्यावसायिक परीक्षा परिषद देहरादून के पास ही थी। हाईस्कूल के अंकों की मेरिट के आधार पर प्रवेश का प्रावधान था, इसमें कुछ गड़बड़ियों के चलते वर्ष 2010 के बाद राज्य स्तर पर प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश देने का प्रावधान कर दिया गया था। प्रवेश परीक्षा भी दूसरे विभाग द्वारा कराई जाती थी। अब लगभग आठ वर्ष बाद व्यावसायिक परीक्षा परिषद के पास पुन: यह जिम्मेदारी आई है।
विज्ञापन
ये होगी प्रवेश की प्रक्रिया
हल्द्वानी। आईटीआई में प्रवेश के लिए हाईस्कूल उत्तीर्ण होना जरूरी होगा। प्रवेश आवेदन पत्र (प्रॉस्पेक्टस) आईटीआई से मिलेंगे। विद्यार्थी राज्य की किसी भी आईटीआई में प्रवेश लेने के लिए कहीं भी आवेदन फार्म जमा कर सकेंगे। इसके उपरांत सभी आईटीआई का डाटा एकत्र कर व्यावसायिक परीक्षा परिषद द्वारा एनआईसी के माध्यम से अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। मेरिट के आधार पर आईटीआई में संबंधित ट्रेड में प्रवेश मिल जाएगा। जुलाई में प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। पहली अगस्त से सत्र शुरू होगा।
प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त हो सके, इसकी दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इसी मकसद से इस वर्ष आईटीआई में प्रवेश मेरिट के आधार पर करने की तैयारी की गई है। प्रवेश परीक्षा की वजह से गत वर्षों तक काफी सीटें खाली रह जा रही थीं साथ ही दूरदराज के युवाओं को भी दिक्कतें आती थीं।
- अहमद इकबाल, निदेशक प्रशिक्षण