फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मानसून सीजन नजदीक है एक्टिव हो जाएं अधिकारी

मानसून सीजन नजदीक है एक्टिव हो जाएं अधिकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
मानसून सीजन नजदीक है एक्टिव हो जाएं अधिकारी
दिल्ली में बारिश - फोटो : एएनआई
नैनीताल। मानसून सीजन की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से जिलेवार समीक्षा की। कहा कि आपदा की दृष्टि से उत्तराखंड काफी संवेदनशील है और वर्षा काल के दौरान किसी प्रकार की कोई जनहानि न हो, इसके लिए अभी से बेहतर रूपरेखा तैयार कर लें। कहा कि भूस्खलन वाले क्षेत्रों में यातायात बाधित न हो, इसके लिए ऐसे मार्गों पर जेसीबी तैनात करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य सचिव सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दैवी आपदा से जुड़ी किसी भी घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दें और इस काम में रेस्पोंस टाइम को बहुत कम किया जाए। उन्होंने मैदानी क्षेत्रों में बारिश के दौरान उफान पर रहने वाली नदियों के पास रपटों में पानी गुजरते समय वाहनों को रोकने के लिए पुलिस की तैनाती करने को कहा। आपदा प्रबंधन के सचिव अमित नेगी ने पुलिस के पास मौजूद उपकरणों के साथ रिहर्सल करने को कहा। कहा कि वर्षाकाल के दौरान पशुओं में खुरपका एवं मुंहपका जैसी संक्रामक बीमारियां काफी तेजी फैलती हैं, जिसे देखते हुए पशुपालन विभाग दुधारू पशुओं के टीकाकरण का काम समय से पूरा कर लें। वर्षाकाल के दौरान नगर से कटने वाले इलाकों में 6 माह का राशन उपलब्ध कराने को कहा। आयुक्त कुमाऊं राजीव रौतेला ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई है और आपदा की स्थिति से निपटने के लिए एक माइक्रो प्लान भी तैयार किया गया है। बताया कि मलबा आने से अवरुद्ध सड़कों को कम समय में खोलने के लिए जेसीबी एवं अन्य संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था करने के साथ ही मंडल में सड़कों के ब्लैक स्पॉट भी चिन्हित कर लिए गए हैं। आयुक्त ने बताया कि परिवहन विभाग के अधिकारियों को ओवरलोडिंग एवं तेज गति से वाहन संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान डीआईजी कुमाऊं अजय जोशी, डीएम विनोद कुमार सुमन, एसएसपी सुनील मीणा, आरटीओ राजीव मेहरा आदि थे।
विज्ञापन


मानसून सीजन नजदीक है एक्टिव हो जाएं अधिकारी
मुख्य सचिव ने की मानसून सीजन की तैयारियों को लेकर बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed