{"_id":"5ce30e42bdec22078a1fc9f3","slug":"15583842466-haldwani-news131","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के बाद बढ़ सकते हैं दूध के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता के बाद बढ़ सकते हैं दूध के दाम
विज्ञापन
cockroach milk
- फोटो : Pensacola News Journal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। यूसीडीएफ अपने आंचल ब्रांड दूध के दाम एक से दो रुपये तक बढ़ा सकता है। ये निर्णय उत्पादन घटने और डिमांड बढ़ने को लेकर किया जा सकता है। यूसीडीएफ सूत्रों की माने तो दूध पाउडर में भारी बढ़ोत्तरी और यूपी से दूध मांगने के कारण दूध की लागत बढ़ी है। पूरे प्रदेश में दूध के उत्पादन में भारी कमी आई है। दूध उत्पादन प्रतिदिन 25 हजार लीटर घटा है। साथ ही खपत 40 हजार लीटर बड़ी है। ऐसे में दुग्ध संघों को दूध खपत पूरा करने के लिए यूपी में निर्भर रहना पड़ रहा है। इसी के साथ दूध पाउडर के दाम में भी भारी इजाफा हुआ है। नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक अजय क्वीरा ने बताया कि दूध उत्पादन घटा है और मांग बढ़ी है। आचार संहिता के बाद बैठक कर दूध के दाम बढ़ाने को लेकर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता और उत्पादकों के दामों में एक से दो रुपये की बढ़ोत्तरी की जा सकती है।
आचार संहिता के बाद दूध के दाम एक से दो रुपये तक बढ़ सकते हैं
दूध उत्पादन गिरा और पाउडर के दाम बाजार में बढ़े
विज्ञापन
आचार संहिता के बाद दूध के दाम एक से दो रुपये तक बढ़ सकते हैं
दूध उत्पादन गिरा और पाउडर के दाम बाजार में बढ़े