{"_id":"5ce30e3fbdec22075d239e7b","slug":"15583842437-ramnagar-news152","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल की व्यवस्था देख निदेशक का बढ़ा बीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल की व्यवस्था देख निदेशक का बढ़ा बीपी
विज्ञापन
bp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। संयुक्त चिकित्सालय में औचक निरीक्षण करने पहुंचीं स्वास्थ्य विभाग कुमाऊं मंडल की निदेशक डॉ. आरती ढौंडियाल ने अव्यवस्थाएं देखीं तो उनका बीपी बढ़ गया। उन्होंने खुद का बीपी नपवाया और दवाइयां भी लीं। अस्पताल परिसर अंदर फैली अव्यवस्थाओं पर कर्मचारियों को फटकार लगाई और दवाइयां नहीं मिलने की शिकायत पर भी अस्पताल प्रशासन की खबर ली।
सोमवार को डॉ. आरती ढौंडियाल संयुक्त चिकित्सालय में औचक निरीक्षण को पहुंची। इमरजेंसी कक्ष का जाएजा लेने पर वहां गंदगी पसरी मिली। इस पर स्टाफ को लताड़ लगाई। निरीक्षण के दौरान ही एक मरीज के तीमारदार उदय ने दवाइयों की कमी की शिकायत की और दवा बाहर से मंगवाने का आरोप भी लगाया। इस पर उन्होंने औषधि प्रभारी और जन औषधि केंद्र संचालक को बुलाया। पता चला कि बुखार और डायरिया के उपचार में आने वाली दोनों महत्वपूर्ण दवाइयां भी अस्पताल में नहीं है। औषधि प्रभारी के अनुसार इन दवाइयों का स्टाक खत्म हो चुका है। इस पर उन्होंने दवाइयों का पर्याप्त स्टाक एडवांस में रखने की हिदायत दी। पोस्टमार्टम हाउस की साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद जब निदेशक सीएमएस के ऑफिस में पहुंचीं तो उनका बीपी बढ़ गया। डॉक्टरों ने तुरंत इसकी जांच की। उन्होंने तत्काल बीपी की दवा भी ली। इस दौरान प्रभारी सीएमएस डॉ. बीडी जोशी, डॉ. प्रंशात कौशिक, डॉ. अर्चना कौशिक, डॉ. जितेंद्र भट्ट, डॉ. सोनाली साहनी आदि मौजूद रहे।
अस्पताल की अव्यवस्था पर निदेशक का बढ़ गया बीपी
रामनगर के अस्पताल में बुखार और डायरिया की दवा तक नहीं, परिसर में गंदगी पर भी लगाई फटकार