{"_id":"5c17fcf3bdec2256c065270c","slug":"15450759927-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असुरक्षित क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असुरक्षित क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण को किया सील
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। मार्शल कॉटेज क्षेत्र असुरक्षित घोषित किया जा चुका है। इसलिए वहां नियमानुसार निर्माण प्रतिबंधित है। इसके बावजूद वहां कुछ लोग भवन बनाने का प्रयास कर रहे थे। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) की टीम ने सोमवार को इसे सील कर दिया।
मार्शल कॉटेज में आरिफ ने हाल ही में कुछ जगह खरीदी है। इसके बाद उन्होंने निर्माण शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही डीडीए के परियोजना अभियंता सीएम साह सोमवार को टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्र में निर्माण प्रतिबंधित होने के कारण सील कर दिया गया। सीएम साह ने बताया कि पहले यह जगह किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर थी। पहले भी इस जगह पर निर्माण करने का प्रयास किया जा चुका है। डीडीए ने उस समय भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी। अब इसे आरिफ नाम के एक व्यक्ति ने खरीद लिया है। सोमवार को आरिफ की ओर से बीम आदि का निर्माण किया जा रहा था, जिसे सील कर दिया गया।
असुरक्षित क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण को किया सील
मार्शल कॉटेज क्षेत्र में चल रहा था अवैध निर्माण