{"_id":"5c156482bdec225559751fd3","slug":"154490589617-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्णापुर जाने को सिंचाई विभाग बनाएगा वैकल्पिक मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्णापुर जाने को सिंचाई विभाग बनाएगा वैकल्पिक मार्ग
विज्ञापन
नैनीताल की सड़क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। बलिया नाले में दो लोगों के गिरने के बाद शनिवार को सुरक्षा इंतजाम के लिए तीन विभागों की संयुक्त टीम ने मौका मुआयना किया। तय हुआ कि कृष्णापुर के लिए वैकल्पिक मार्ग सिंचाई विभाग बनाएगा और पालिका तार फेंसिंग एवं खतरा सूचक बोर्ड लगवाएगी।
बरसात में हुए भूस्खलन के चलते बलिया नाले के पास स्थित कृष्णापुर को जाने वाले रास्ते का अधिकांश भाग कट गया है। ऐसे में कृष्णापुर वाले सिर्फ दो फुट चौड़े रास्ते से निकलते हैं। इसके चलते लोगों के लगभग 300 मीटर गहरे बलिया नाले में गिरने का खतरा रहता है।
शनिवार को नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंच कर लकड़ी के पोलों पर तार लगाकर बलिया नाले के किनारों को सुरक्षित किया। इसके बाद सिंचाई और लोनिवि की टीम ने भी जांच की। नाले के शेष किनारों पर खतरा सूचक बोर्ड लगाने, जाली लगवाने और तीन-चार लाख की लागत से वैकल्पिक मार्ग बनवाने आदि बातें तय हुईं। भाजपा नेता दया किशन पोखरिया और सभासद कैलाश रौतेला ने मांग रखी कि स्थायी व्यवस्था की जाए कि ताकि कोई हादसा न हो।
विज्ञापन
इस मौके पर पटवारी अमित साह, लोनिवि के जेई मदन भैसोड़ा, कैलाश रौतेला, जेई विजय जोशी, सुपरवाइजर देवेंद्र चंद्र पांडे, भुवन पंत, ईश्वर बहुगुणा, सैफ अली, बसंत आदि मौजूद रहे।
कृष्णापुर जाने को वैकल्पिक मार्ग बनाएगा सिंचाई विभाग
बलिया नाले में दो लोगों के गिरने के बाद पहुंची संयुक्त टीम