फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तापमान दो डिग्री बढ़ा, साफ रहा मौसम

तापमान दो डिग्री बढ़ा, साफ रहा मौसम

Sun, 16 Dec 2018 01:56 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
तापमान दो डिग्री बढ़ा, साफ रहा मौसम
प्रतीकात्मक तस्वीर
नैनीताल/हल्द्वानी।। सरोवरनगरी में शनिवार को मौसम साफ रहा। शुक्रवार की अपेक्षा न्यूनतम तापमान तीन डिग्री ज्यादा रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सात, दो डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 11, न्यूनतम पांच डिग्री हो गया। सुबह से दोपहर दो बजे तक नगर में धूप खिली रही और मौसम साफ रहा। इससे लोगों को ठंड से राहत मिली। उसके बाद फिर बादल छाने लगे। नगर में सर्दी भले ही बढ़ रही हो, लेकिन पर्यटन पर इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा। पिछला सप्ताह कड़ाके की सर्दी में बीता। इसके बाद भी नगर में पर्यटकों की आमद रही। नगरभर में पर्यटक घूमने पहुंचे।
विज्ञापन

जीआईसी नैनीताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हल्द्वानी के आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को दिनभर चटक धूप खिली रही अलबत्ता पर्वतीय क्षेत्रों में पिछले दिनों हुए हिमपात के चलते सुबह, शाम ठंड बनी है। रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। दो दिन पहले जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि, हिमपात हुआ था, जिसके चलते सुबह शाम ठंडी हवाएं चलने से ठंड का प्रकोप बना है लेकिन दोपहर में आसमान साफ रहने से धूप खिली रही, जिससे लोगों ने ठंड में राहत महसूस की। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटे में उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में सुबह, शाम कुछ क्षेत्रों में उथला कोहरा छाने की संभावना है। शनिवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 23 डिग्री, न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 11.4, न्यूनतम 0.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन




नैनीताल का तापमान तीन डिग्री बढ़ा
मौसम साफ रहने से दिनभर खिली रही धूप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed