फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   विशाखा द्वारा यौन उत्पीडन निवारण पर एकदिवसीय कार्यशाला,

विशाखा द्वारा यौन उत्पीडन निवारण पर एकदिवसीय कार्यशाला,

Thu, 13 Dec 2018 01:48 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
विशाखा द्वारा यौन उत्पीडन निवारण पर एकदिवसीय कार्यशाला,
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। यहां लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को महिलाओं के यौन उत्पीड़न विषय पर जागरूकता कार्यशाला हुई। उच्च शिक्षा निदेशालय, उत्तराखंड, जायकूंन टेक्नोलॉजीस गुरुग्राम के बीच हुए करार के तहत, जायकूंन के सजल कुमार मिश्रा, नैंसी खुराना, कोमल राजपूत, ललित मोहन ने मोबाइल पर विशाखा एप्लीकेशन का प्रयोग करना सिखाया। बताया कि यह एप यौन उत्पीड़न रोकने में मददगार साबित होगा।
विज्ञापन

बताया कि विशाखा एप पॉश अधिनियम, 2013 पर आधारित संपूर्ण समाधान प्रदान करता है। पॉश अधिनियम को डिजिटली सरल तरीके से कार्यान्वित करता है। विशाखा प्लेटफार्म नियोक्ताओं (कार्यस्थल/शैक्षिक संस्थानों) को पॉश पॉलिसी बनाने में सक्षम बनाता है। आईसीसी के गठन, आईसीसी को दर्ज यौन उत्पीड़न की शिकायतों को समयबद्ध तरीके से हल करने में सक्षम बनाता है। यह महिलाओं को एक मंच प्रदान करता है जहां वे डर, हिचकिचाहट के बिना आईसीसी को यौन उत्पीड़न शिकायत दर्ज करा सकती हैं। प्रासंगिक सबूत अपलोड कर सकती हैं। यह उत्तरदाता को अपना पक्ष प्रस्तुत करने, निर्देशित साबित करने का मौका भी देता है। विशाखा प्लेटफार्म शिकायतकर्ता, उत्तरदाता की गोपनीयता बनाए रखता है। प्राचार्य प्रो. आरके गुप्ता ने अध्यक्षता की। इस मौके पर मुख्य रूप से प्राचार्य प्रोफेसर आरके गुप्ता वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. ललित मोहन पांडे, हेम चंद्र पांडे, भारत पांडे, डॉ. आरके सनवाल, मनीषा, रीता दुर्गापाल, कमला पांडे, डॉ. गीता तिवारी, डॉ. कमला पांडे, डॉ. हेमलता गोस्वामी, डॉ. मंजू जोशी, डॉ. अजित कुमार सैनी, डॉ. गीता भट्ट, डॉ. किरण मिश्रा, डॉ. रवीश त्रिपाठी, डॉ. भारत डोभाल, हरीश जोशी, मुन्नी जोशी, बीना सनवाल, गिरीश जोशी, हिमांशु जोशी, प्रेमा, हेमा जीना, भावना दुम्का आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed