{"_id":"5c06dd3ebdec2241ae4f5ac9","slug":"15439537695-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से किसान की मौत
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। बाइक की टक्कर से घायल किसान की उपचार के दौरान हुई मौत। पुरानी बैलपड़ाव चौकी क्षेत्र के गांव पुरुषोत्तमपुर निवासी बालम सिंह नेगी (42) पुत्र स्व. दौलत सिंह एक दिसंबर को दूध लेकर शाम को छह बजे पैदल घर लौट रहे थे। तभी पीछे से आई बाइक ने टक्कर मार दी। घायल को संयुक्त चिकित्सालय रामनगर से हल्द्वानी रेफर कर दिया था। बाद में हालात बिगड़ने पर चिकित्सकों ने बरेली रेफर कर दिया, जहां घायल ने दम तोड़ दिया। बालम सिंह की पत्नी प्रेमा नेगी, दो बेटियां रौनक, माही का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि वह इस मामले में बैलपड़ाव चौकी पुलिस में तहरीर देंगे। वहीं हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती घायल बाइक चालक की हालत भी गंभीर बताई गई है।
हादसे में घायल किसान ने अस्पताल में दम तोड़ा
दूध लेकर घर लौटते समय बाइक ने मारी थी टक्कर
विज्ञापन
हादसे में घायल किसान ने अस्पताल में दम तोड़ा
दूध लेकर घर लौटते समय बाइक ने मारी थी टक्कर