{"_id":"5c06dd3abdec2241a87499ad","slug":"15439537651323-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के बाद 23 हजार परिवारों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के बाद 23 हजार परिवारों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने को हरी झंडी
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने के लिए स्वास्थ्य महकमा तत्पर है। डीएम विनोद कुमार सुमन ने बताया कि जिले में यह योजना 23 सितंबर को शुरू हुई थी। इस योजना में 40 हजार परिवारों को लाभान्वित करने का लक्ष्य मिला था, इनमें से 23 हजार परिवारों का सत्यापन हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से इन्हें लाभान्वित करने का पत्र स्वास्थ्य विभाग को मिल चुका है। सीएमओ डॉ. भारती राणा ने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों समेत सीएचसी में भी आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिले में 13 कॉमन सर्विस सेंटर भी बनाए गए हैं। राणा के मुताबिक इस योजना का लाभ पहुंचाने के लिए जिले के पांच निजी अस्पतालों के साथ ही करार किया गया है। जिले में इस योजना के 1137 लाभार्थियों के कार्ड बनाए जा चुके हैं। बताया कि जिले में स्थापित जन औषधि केंद्रों में पर्याप्त दवाईयां उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिले में छह नए जन औषधि केंद्र भी खोले जाएंगे।
छह नए जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे
23 हजार परिवारों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा
विज्ञापन
छह नए जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे
23 हजार परिवारों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा