{"_id":"5c06dc61bdec2241a43f8e9b","slug":"15439535489-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ी की शिकायतों के बाद बीएलओ की कार्यशैली की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़ी की शिकायतों के बाद बीएलओ की कार्यशैली की जांच शुरू
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
voter card
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। डीएम विनोद कुमार सुमन ने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की ओर से काटे गए और बढ़ाए गए वोटों की जांच प्रशासन से कराने को कहा है। तहसील की टीम ने मंगलवार को नगर में घर-घर जाकर बीएलओ की रिपोर्ट का सत्यापन किया। हालांकि बीएलओ की रिपोर्ट में पहले दिन कोई गड़गड़ी नहीं मिली।
नगर निकाय चुनाव की वोटर लिस्ट को लेकर बीएलओ की कार्यप्रणाली पर खूब सवाल उठे थे। लोगों ने बीएलओ पर जानबूझ कर ईर्ष्या भाव से वोट काट देने का आरोप लगाया था। कई मृत लोगों के वोट बने होने की भी शिकायत मिली थी। अब लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पुनरीक्षण चल रहा है। पुनरीक्षण में बीएलओ की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल न उठाए जाएं, इसलिए डीएम ने बीएलओ की कार्यप्रणाली की जांच के लिए प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारियों को लगा दिया है। मंगलवार को पटवारी अमित साह, नाजिर गौरव पांडे, राजेंद्र सिंह आदि कर्मचारियों ने ब्रेसाइड कंपाउंड, नर्सरी विद्यालय, एसडेल, माल रोड समेत तमाम क्षेत्रों में बीएलओ की भूमिका की जांच की। पटवारी अमित साह ने बताया कि सत्यापन अभियान जारी रहेगा।
गड़बड़ी की शिकायतों पर बीएलओ की कार्यशैली की जांच शुरू