फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अब घर बैठे जांच सकेंगे अपने वोट की स्थिति

अब घर बैठे जांच सकेंगे अपने वोट की स्थिति

Wed, 05 Dec 2018 01:28 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
अब घर बैठे जांच सकेंगे अपने वोट की स्थिति
जुड़िए अमर उजाला के वोट करो अभियान से - फोटो : Amar Ujala
नैनीताल। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण के बाद अब जिले में मतदाताओं की संख्या 7.30 लाख हो गई है। पुनरीक्षण से जिले में 10362 नए मतदाता बढ़ गए हैं। मतदाता अब घर बैठे वेबसाइट, व्हाट्सएप से भी अपने वोट की स्थिति जांच सकते हैं।
विज्ञापन

डीएम विनोद कुमार सुमन, एडीएम हरबीर सिंह ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी। बताया कि पुनरीक्षण से जिले में कुल 15064 मतदाता बढ़े हैं जबकि 4702 मतदाता कम हुए हैं। 3539 लोगों के नाम आदि जानकारी को सुधारा गया है। 65 लोगों ने अपने ही विधान सभा क्षेत्र में निवास स्थान बदलवाया है। जिले की कुल जनसंख्या 11.46 लाख है। इस तरह कुल जनसंख्या में से 63.70 प्रतिशत नागरिक मतदाता हैं। जिले में 18 साल तक के नागरिकों की आबादी 7.72 है। 7.30 लाख मतदाता बने हैं। इस तरह 18 वर्ष तक के नागरिकों में से 94.61 प्रतिशत मतदाता हैं। डीएम ने बताया कि घर बैठे पता कर सकते हैं कि हमारा नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं। यह जानकारी अपने मोबाइल, कंप्यूटर, कॉमन सर्विस सेंटर से भी ली जा सकती है। इसके लिए आपको वेबसाइट ceo.uk.gov.in पर जाकर सर्च करना होगा। इससे आप अपना मतदेय स्थल भी खोज सकते हैं। नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल (एनवीएसपी) से भी यह जानकारी ली जा सकती है। अगर किसी का वोट दो जगह है तो वह भी सामने आ जाएगा। संबंधित वोटर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वोटर कार्ड (इपिक) नंबर से भी यह जानकारी ली जा सकेगी। एडीएम हरबीर सिंह ने बताया कि नया वोट बनवाने के लिए नागरिक को ऑनलाइन फार्म भरना होगा। प्रारूप छह भरकर नया वोट बनवाया जा सकता, प्रारूप सात भरकर नाम कटवाया जा सकता है। प्रारूप आठ भरकर नाम में हुई गलती को सुधारा जा सकता है। अगर किसी का वोटर आईडी पर लगा फोटो बहुत पुराना हो गया तो वह प्रारूप आठ भरकर अपना फोटो बदलवा सकता है।
विज्ञापन


जिले में अब हो गए 7.30 लाख मतदाता
मतदाता सूची में ऑनलाइन देखें अपना नाम
लोकसभा 2019 की तैयारियां, व्हाट्सएप पर भी मिलेगी वोटर की जानकारी

सात दिन का नोटिस देकर मतदाता सूची से काटा जाएगा
डीएम ने बताया कि कई बार वोट काटने और जोड़ने में गड़बड़ी की शिकायतें मिलती हैं। इसलिए वोट काटने में भविष्य में विशेष सावधानी बरती जाएगी। इस बार वोट काटने से पहले संबंधित व्यक्ति को नोटिस देकर सात दिन का समय दिया जाएगा। नोटिस के बाद भी अगर संबंधित व्यक्ति कोई प्रतिक्रिया नहीं करता है तो ही वोट काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed