{"_id":"5c059289bdec22415b09663b","slug":"154386910715-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्बेट पार्क की बुकिंग वेबसाइट का सर्वर गड़बड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्बेट पार्क की बुकिंग वेबसाइट का सर्वर गड़बड़ाया
Updated Tue, 04 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
forest
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। कार्बेट नेशनल पार्क की बुकिंग वेबसाइट के सर्वर में दिक्कत आने से पर्यटकों के पैसे तो कट जा रहे हैं लेकिन बुकिंग नहीं हो पा रही है। इससे पर्यटक और कारोबारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पार्क प्रशासन ने भी इस संबंध में एनआईसी को पत्र लिखा है।
कार्बेट नेशनल पार्क में 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक होने वाले रात्रि विश्राम और दिवसीय भ्रमण के लिए 2 दिसंबर को पार्क की बुकिंग वेबसाइट खुलनी थी। लेकिन रविवार को पूरे दिन वेबसाइट बंद रही। सोमवार को सुबह दस बजे से साइट खुली तो सर्वर गड़बड़ाने से कई पर्यटकों व पर्यटन कारोबारियों को परेशानी हुई। बुकिंग के लिए अधिकांश लोगों के पैसे तो कट गये लेकिन परमिट नहीं मिला। कार्बेट होटल एंड रिसार्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि सिंह मान ने बताया कि अधिकांश पर्यटकों और कारोबारियों को काफी नुकसान झेलना पड़ा। पार्क के उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि एसडीओ शिवराज चंद ने नेशनल इनफॉरमेंशन सेंटर (एनआईसी) को पत्राचार के माध्यम से वेबसाइट में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि जिनके पैसे कट चुके हैं उन्हें रिफंड मिल जाएगा।
...पर्यटकों के कट रहे पैसे, नहीं निकल रहा परमिट