{"_id":"5c05927dbdec2241a91136f5","slug":"154386909517-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टस्कर ने शिक्षकों की कार पर किया हमला, लंबा जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टस्कर ने शिक्षकों की कार पर किया हमला, लंबा जाम लगाया
Updated Tue, 04 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में हाथी को भगाने के लिए हवाई फायर करता वनकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। नेशनल हाईवे पर एक बार फिर हाथी का आतंक शुरू हो गया है। सोमवार को एक टस्कर ने तीन वाहनों पर हमला किया। दो वाहन तो बमुश्किल बच निकले परंतु रामनगर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तोल्यो सल्ट अल्मोड़ा के शिक्षकों की कार फंस गई।
नेशनल हाईवे 121 पर सोमवार सुबह करीब सात बजे से साढे़ आठ बजे तक धनगढ़ी व मोहान के बीच टस्कर के सड़क पर आने के चलते लंबा जाम लगा रहा। इस दौरान एक टस्कर ने पहले राशन लेकर जा रहे एक ट्रक पर राशन निकालने की कोशिश की। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने हवाई फायर कर हाथी को जंगल के अंदर खदेड़ दिया। कुछ देर के लिए यातायात सुचारु हुआ तो एक राशन भरी पिकप पर टस्कर ने फिर हमला करना चाहा लेकिन पिकप तेजी से निकल गई। भूूतगढ़ी पुल से आगे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तोल्यो सल्ट अल्मोड़ा के शिक्षकों की गाड़ी संख्या यूके 04 टी 0386 जाम में फंस गई। इसमें सवार तीनों शिक्षकों मोहन चंद्र सिंह कड़ाकोटी, कंचन यादव, विनीता चौहान ने अपनी ओर टस्कर आता देख गाड़ी से उतरकर जान बचाई।
हाथी ने जैसे ही कार पलटने का प्रयास किया, वनकर्मियो ने आग के गोले, हो-हल्ला, हवाई फायर कर उसे भगाने का प्रयास किया। लेकिन हाथी ने शिक्षकों की कार को पलट दिया। बाद में कार्बेट पार्क के सर्पदुली रेंज के वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर हाथी को जंगल की ओर भगाया। क्षतिग्रस्त कार को मोहान चौकी पर खड़ा किया गया है। शिक्षक दूसरी कार से अपने गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन
अल्मोड़ा के तीन शिक्षकों ने बमुश्किल बचाई जान