{"_id":"5c057ecabdec22416d12cfaf","slug":"15438640539-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व पालिकाध्यक्ष ने समर्थको के साथ सांकेतिक धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व पालिकाध्यक्ष ने समर्थको के साथ सांकेतिक धरना
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजपुर में शिलान्यास के बाद भौना कॉलोनी में सीसी मार्ग का निर्माण न होने, खराब पड़ी एलईडी को लेकर भड़के पूर्व पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने सोमवार को समर्थकों के साथ पालिका कार्यालय में सांकेतिक धरना दिया। पूर्व पालिकाध्यक्ष ने कहा कि हठधर्मिता के चलते सीसी रोड का निर्माण नहीं किया जा रहा है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो पालिका कार्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जाएगी। आरोप है कि भौना कॉलोनी में सीसी रोड निर्माण का टेंडर निवर्तमान पालिका बोर्ड की ओर से किया गया था लेकिन कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने छह माह पहले मार्ग का शिलान्यास किया। सत्ताधारियों के दबाव में मार्ग निर्माण को अधर में लटका रखा है। मोहल्ले में एलईडी और सोडियम लाइट खराब होने के कारण अंधेरा छाया हुआ है। वहां महेश कुमार आशु, रामअवतार यादव, सिंह स्वरूप भारती, रेशम यादव, सुनील चानना, साबिर हुसैन, फरजन्द अंसारी, डॉ. विष्णु प्रसाद, गुड्डू, धर्मवीर सिंह आदि थे।