{"_id":"5beb2345bdec226933278134","slug":"154213669712-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर। ओवरटेक के दौरान असंतुलित बाइक सवार व्यक्ति की ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आने से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव को रुद्रपुर भेज दिया है।
रामपुर जिले के बिलासपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पछियापुर निवासी जोगा सिंह (50) पुत्र करनैल सिंह मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अपनी नई बाइक से गदरपुर से सामान लेकर घर लौट रहा था। ग्राम प्रेमनगर के पास मार्ग पर आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने के दौरान बाइक असंतुलित हो गई और जोगा सिंह छिटककर ट्रैक्टर-ट्रॉली के पिछले पहिये की चपेट में आकर कुचल गया।
हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुचे थानाध्यक्ष मनोहर चंद एवं महतोष पुलिस चौकी के एसआई ललित बिष्ट ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जोगा सिंह के परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक जोगा सिंह अपने पीछे पत्नी, दो विवाहित पुत्र एवं एक पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गया है।