फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जिप्सी चालको ने किया एसडीओ का घेराव

जिप्सी चालको ने किया एसडीओ का घेराव

Wed, 07 Nov 2018 01:44 AM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
जिप्सी चालको ने किया एसडीओ का घेराव
जिप्सी चलाने की मांग - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। जिप्सी चालकों ने मंगलवार को रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ केएन भारती का घेराव किया। उन्होंने कॉर्बेट लैंडस्केप के ग्राम क्यारी, टेड़ा मंदिर की ओर जिप्सियों के बेरोकटोक संचालन की मांग की।
विज्ञापन

जिप्सी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन जोशी के नेतृत्व में जिप्सी चालकों ने मंगलवार को रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ केएन भारती को समस्या बताई। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के जंगल में सीमित वाहनों को प्रवेश दिया जाता है। इस कारण अन्य पर्यटक क्यारी, टेड़ा मंदिर की ओर घूमना चाहते हैं। त्योहारी सीजन पर पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। पर्यटक सीटीआर से बाहर के स्थानों पर भी घूमने आ रहे हैं। इन स्थानों पर बने रिजॉर्ट में भी पर्यटकों की बुकिंग है। कोसी बैराज से भंडारपानी मार्ग प्रांतीय राजमार्ग घोषित किया जा चुका है। इसके बावजूद टेड़ा गेट पर तैनात वनकर्मी 10 से अधिक जिप्सियों को नहीं जाने दे रहे हैं। जिप्सी चालकों को चेकिंग के नाम पर अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। चालकों ने पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व (पीसीआर) का सीतावनी पर्यटन जोन भी पर्यटकों के लिए जल्द खोलने की मांग की। कहा सीतावनी क्षेत्र में अधिकतम जिप्सियों का रजिस्ट्रेशन कराया जाए। एसडीओ ने मामले में सहयोग का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed