फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   प्रत्याशी को सुनाने में चूक नहीं रहे मतदाता

प्रत्याशी को सुनाने में चूक नहीं रहे मतदाता

Tue, 06 Nov 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
प्रत्याशी को सुनाने में चूक नहीं रहे मतदाता
खटीमा। नगर पालिका के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिये कांग्रेस, भाजपा एवं निर्दलीय प्रत्याशियों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। मतदाता वोट मांगने वाले प्रत्याशी को सुनाने में चूक नहीं रहे हैं।
विज्ञापन


नगरवासी हल्की सी बारिश में जलभराव की स्थिति का सामना करते हैं। कांग्रेस एवं भाजपा सरकारें नगर में ड्रेनेज व्यवस्था लागू कर जल भराव से निजात नहीं दे सके हैं। इतना ही नहीं आबादी के बीच से निकलने वाले गंदे पानी का निकास अब तक रहे नगर पालिका बोर्ड के माध्यम से नहीं हो सका।
विज्ञापन


नगर सीमा की वृद्धि के बाद बने नये व पुराने वार्डों के संपर्क मार्गों की दुर्दशा एवं सड़ांध मारती नालियां नगरवासियों को निजात नहीं मिल पा रही है। नागरिक सुख सुविधाओं का निर्वहन करने वाली नगरपालिका तमाम प्रयास के बाद भी ट्रंचिंग ग्राउंड की व्यवस्था नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरवासी यूजर चार्जर के नाम पर प्रतिमाह साढ़े तीन लाख खर्च करने के बाद भी जहां तहां डाले जाने वाले कूड़े की गंदगी से निजात नहीं मिलने से त्रस्त हैं। मतदाता वोट की भीख मांगने एवं विकास के सब्जबाग दिखाने वाले कांग्रेस एवं भाजपा एवं निर्दलीय प्रत्याशियों को सुनाने के लिये हाथोंहाथ ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed