{"_id":"5bd9fe44bdec22696b239592","slug":"15410130197-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड छह के लोगों ने कूड़ाघर पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड छह के लोगों ने कूड़ाघर पर किया प्रदर्शन
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा में वार्ड संख्या छह स्थित नगर पालिका के कूड़ाघर से परेशान वार्ड वासियों ने कूड़े के ढेर पर प्रदर्शन किया और नगर पालिका प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि प्रशासक नगर पालिका से पिछले चार माह से कूड़ा घर हटाने की मांग की जा रही है। लेकिन वार्ड के मुख्य मार्ग पर स्थायी रूप से कूड़े का ढेर लगा रहा है। बुधवार को नईम रिजवी के नेतृत्व में वार्ड वासियों ने प्रदर्शन किया। वहां पर सोनू अवस्थी, डाल चंद, अबरार अहमद, करीम उल्ला, तोले राम, नजाकत अली, कृष्णा आदि थे।
फोटो-31केटीएम08पी- खटीमा के वार्ड संख्या छह स्थित कूड़ा घर के पास प्रदर्शन करते लोग।
फोटो-31केटीएम08पी- खटीमा के वार्ड संख्या छह स्थित कूड़ा घर के पास प्रदर्शन करते लोग।