फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सभासद पद के लिए पहले दिन दस ने ठोकी ताल

सभासद पद के लिए पहले दिन दस ने ठोकी ताल

Sun, 21 Oct 2018 02:01 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
सभासद पद के लिए पहले दिन दस ने ठोकी ताल
नैनीताल। नगर पालिका चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। पहले दिन सभासद पद के लिए दस दावेदारों ने ताल ठोकी, जबकि अध्यक्ष पद के लिए किसी ने नामांकन नहीं कराया। हालांकि अध्यक्ष पद के सात संभावित प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदे।
विज्ञापन

शनिवार से नैनीताल तहसील में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। सुबह दस बजे से एसडीएम अभिषेक रुहेला, तहसीलदार कृष्णराम आर्या के समक्ष नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस मौजूद रही। सुबह से शाम तक सभासद पद के लिए कुल दस प्रत्याशियों ने नामांकन कराया, जबकि अध्यक्ष पद के लिए किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया। हालांकि राजेंद्र परगाई, किशन सिंह नेगी, रईस अहमद, शालिनी नेगी, प्रकाश पांडे, भुवन चंद्र हरबोला, भानु पंत ने नामांकन पत्र खरीदे।
विज्ञापन


नगर में नहीं हो रहा आचार संहिता का पालन
सरोवर नगरी में आचार संहिता पालन की ओर अधिकारियों का ध्यान नहीं है। नगर में सरकारी भवनों, नगर पालिका के पोलों और वन विभाग के पेड़ों पर संभावित प्रत्याशी अपने फ्लैक्स, बोर्ड, बैनर लगाकर प्रचार कर रहे हैं। प्रशासन ने इस दिशा में ध्यान नहीं दिया है। नगर में मल्लीताल पुलिस चौकी, कलक्ट्रेट रोड, राज भवन रोड, नैना देवी मंदिर के पास, डीएसए स्थित पार्किंग, सात नंबर, सूखाताल, तल्लीताल के कई क्षेत्रों में सरकारी भवनों पर प्रचार सामग्री लगाकर संभावित प्रत्याशी अपना प्रचार-प्रसार कर रहे हैं, जबकि राज्य निर्वाचन आयोग ने 15 अक्तूबर से ही आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने का आदेश जारी किया है। नगर में आचार संहिता का पालन होता दिख नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कइयों के अरमान रह गए धरे
नगर पालिकाध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद, सभासद बनने की उम्मीद पाले कई संभावित दावेदारों की उम्मीदों पर तब पानी फिर गया, जब तीन बच्चे होने के कारण उन्हें चुनाव लड़ने से रोक दिया गया है। इस बार राज्य निर्वाचन आयोग ने एक्ट में प्रावधान कर दिया है कि जिसका तीसरा बच्चा 2002-03 के बाद हुआ तो उसे चुनाव नहीं लड़ने दिया जाएगा। तहसीलदार कृष्णराम आर्या ने बताया कि इस बार ऐसे लोगों को आवेदन करने की अनुमति नहीं है, जिनके दो से ज्यादा बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि इस नियम का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed