फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जसपुर में मिलेगी वन गुर्जरों को जमीन

जसपुर में मिलेगी वन गुर्जरों को जमीन

Mon, 15 Oct 2018 01:17 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
जसपुर में मिलेगी वन गुर्जरों को जमीन
रामनगर (नैनीताल)। कार्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला और झिरना रेंज में रह रहे गुर्जरों के 57 परिवार जसपुर में शिफ्ट हो सकते हैं। वन मंत्री हरक सिंह रावत की अध्यक्षता में बनी समिति ने निर्णय लिया है कि वन गुर्जरों को प्रति परिवार पांच एकड़ जमीन और मकान बनाने के लिए पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। वन विभाग की ओर से वन गुर्जरों के लिए जमीन तलाश ली गई है। हालांकि अभी अंतिम निर्णय कैबिनेट की बैठक में लिया जाएगा।
विज्ञापन

कार्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला और झिरना रेंज में गुर्जरों के 57 परिवारों को यहां से शिफ्ट करने की कवायद चल रही है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है। हालांकि हाईकोर्ट के निर्देश के खिलाफ वन गुर्जर सुप्रीम कोर्ट से स्टे ले आए। अब वन विभाग ने तराई पश्चिमी वन प्रभाग के जसपुर क्षेत्र में वन गुर्जरों के लिए जमीन तलाश ली है। जसपुर में जमीन की नपाई के अलावा दस्तावेज भी तैयार किए जा रहे है। जैसे ही कैबिनेट का फैसला आएगा वैसे ही वन विभाग की ओर से जमीन देने की कार्यवाही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


पांच एकड़ जमीन और पांच लाख रुपये देगी सरकार
वन मंत्री की अध्यक्षता में बनी समिति ने लिया निर्णय, कैबिनेट की अंतिम मुहर लगना बाकी
57 परिवार रहते हैं गुर्जरों के कार्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला और झिरना रेंज में

वन गुर्जरों को जमीन देने का मामला अभी कैबिनेट में विचाराधीन है। फैसला आने पर विभाग जरूरी कार्यवाही करेगा। फिलहाल जसपुर में वन गुर्जरों के लिए जमीन तलाश ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राहुल, निदेशक, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed