{"_id":"5bc392b3bdec22174b2c1f94","slug":"153954370210-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाडियों ने दिखाए जौहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाडियों ने दिखाए जौहर
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजपुर में ऊधमसिंह नगर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय खेल चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर के 450 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयनित खिलाड़ियों का परिणाम सोमवार को घोषित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग प्रतिभाग करेंगे। रविवार को दोराहा बाजपुर स्थित ज्ञानदीप ग्लोबल स्कूल में चयन प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय कमेटी के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह काहलो ने किया। इस दौरान फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। चयनित खिलाड़ी 21 और 22 अक्तूबर को काशीपुर में होने वाली राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। वहां दीपक काहलो, राजिंदर कौर काहलो, भुवन कांडपाल, मनोज राजहंस, हरीश रावत, उमेश प्रजापति, पारस सिंह, रजत अरोरा, ऑलिवर आनंद, धीरज, प्रवीण मौर्य, जॉनी राजहंस, अविरल सक्सेना, विनय गुप्ता आदि थे।