फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   टैक्सी वाहन की चपेट में आने मजदूर ने दम तोड़ा

टैक्सी वाहन की चपेट में आने मजदूर ने दम तोड़ा

Sun, 14 Oct 2018 11:42 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
टैक्सी वाहन की चपेट में आने मजदूर ने दम तोड़ा
गरुड़ (बागेश्वर)। थाना क्षेत्र बैजनाथ के गागरीगोल में शनिवार रात एक टैक्सी वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन को जब्त कर चालक को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना बैजनाथ से मिली जानकारी के अनुसार गागरीगोल (मन्यूड़ा) निवासी धर्मानंद नैनवाल (47) पुत्र हरी दत्त नैनवाल शनिवार रात करीब नौ बजे अपने घर के सामने सड़क के किनारे खड़ा था। इसबीच गरुड़ से आ रही अनियंत्रित मैक्स यूके 02 टीए0320 के चालक ने मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में धर्मानंद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की चीख सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उसे एमएमएस सीएचसी बैजनाथ ले गए। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेस अस्पताल अल्मोड़ा के लिए रेफर कर दिया। धर्मानंद ने बेस चिकित्सालय पहुंचने से पहले ही अल्मोड़ा के पास स्यालीधार में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मृतक के दो बेटे हैं। थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि चालक को धारा 279 और 304 ए के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मजदूर के निधन पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, गढ़खेत के प्रधान भुवन चंद्र, पप्पू लाल शाह, टैक्सी यूनियन के महासचिव सुनील पांडे, चनोली के पूर्व प्रधान जगदीश नेगी, शंकर रावत, ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण, चनोली, गागगरीगोल, मन्यूड़ा, सेलकोना के ग्रामीणों ने दुख व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि टैक्सी चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed