फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अब गेट पर ही दिखेगा पूरे जू का नजारा

अब गेट पर ही दिखेगा पूरे जू का नजारा

Sun, 14 Oct 2018 02:10 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
अब गेट पर ही दिखेगा पूरे जू का नजारा
नैनीताल। अब नैनीताल जू के गेट पर ही पूरे चिड़ियाघर का नजारा दिखेगा। गेट पर ही इंटरप्रिटेशन सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। मॉडल और चित्रों के माध्यम से पूरे जू की स्थिति गेट पर ही दर्शायी जाएगी। जू की पूरी झलक इंटरप्रिटेशन सेंटर में दिखाई देगी।
विज्ञापन

नैनीताल जू में देश ही नहीं विदेशियों का भी आकर्षण का केंद्र है। जू का क्षेत्रफल काफी फैला हुआ है। ऐसे में कई बार दर्शक जू में आने के बाद भी यहां के कई हिस्सों को देखने से वंचित रह जाते हैं। जू प्रशासन इसे और आकर्षक बनाने के लिए इंटरप्रिटेशन सेंटर की स्थापना करने जा रहा है। इसके लिए भवन निर्माण शुरू करा दिया है। अब यहां आने दर्शकों को गेट पर ही पूरे जू का नजारा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

रेंजर ममता चंद ने बताया कि जू को और ज्यादा आकर्षक बनाने की दिशा में यह कदम उठाया गया है। मॉडल और चित्रों के माध्यम से जू की स्थिति को गेट पर दर्शाया जाएगा। इससे दर्शक यहां आने के बाद सभी आकर्षण देख सकेंगे। उन्हें इससे वंचित नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed