{"_id":"5bb7cb4b867a5535407de9b4","slug":"15387717656-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की मदद पर थैंक्यू इंडिया मना रहे तिब्बती: डॉ. लोबसंग संगय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत की मदद पर थैंक्यू इंडिया मना रहे तिब्बती: डॉ. लोबसंग संगय
Updated Sat, 06 Oct 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। तीसरे कुमाऊं साहित्य और कला महोत्सव का शुक्रवार को प्रसाद भवन में शुभारंभ हो गया। महोत्सव में हिस्सा लेने पहुंचे तिब्बत के केंद्रीय राष्ट्रपति प्रशासन डॉ. लोबसंग संगय ने कहा कि बीते सात साल से भारत तिब्बतियों के साथ खड़ा है। इस साल तिब्बती थैंक्यू इंडिया वर्ष भारत का धन्यवाद करने के लिए मना रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड के लोगों का भी धन्यवाद किया।
प्रसाद भवन में साहित्यकार और लेखकों के बीच उन्होंने कहा कि इतिहास से भारत और तिब्बत जुड़े हुए हैं। इसलिए हम यहां आए हैं। नैनीताल प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है। वह पहली बार यहां आए हैं और बहुत प्रसन्न हैं। उन्होंने तिब्बत और भारत के बीच संबंध और दोनों देशों की संस्कृति पर प्रकाश डाला।
साहित्यकार शोभा डे, नमिता गोखले, जोसुआ पोलॉक, पैटरिक फेंच, आयोजक जहृृवी प्रसाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, अमिताभ बघेल, प्रो. ललित जोशी, डॉ. अजय रावत समेत काफी संख्या में साहित्यकार एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
कुमाऊं साहित्य व कला महोत्सव प्रसाद भवन में शुरू
तिब्बत के केंद्रीय राष्ट्रपति प्रशासन डॉ. लोबसंग संगय ने लिया महोत्सव में हिस्सा
चीन की ताकत बढ़ना दूसरे देशों के लिए खतरनाक
डॉ. लोबसंग संगय ने कहा कि चीन की आर्थिक ताकत लगातार बढ़ रही है। चीन ने तिब्बत पर कब्जा किया है। उन्होंने कहा कि चीन की ताकत बढ़ना दूसरे देशों के लिए भी खतरनाक है, जो तिब्बत में हुआ वह अन्य देशों में भी हो सकता है।
उन्होंने कहा कि इसके सापेक्ष तिब्बत का समर्थन भी बढ़ रहा है। यूएन महासभा में यह मसला उठाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चाइनीज माल का उपयोग बंद करने के लिए हम तिब्बत के लोगों से कह रहे हैं। हमारा कहना है कि तिब्बती व्यापारी चीन के सामान का समर्थन न करें। उन्होंने कहा कि नैनीताल में 200 और भारत में एक लाख तिब्बती हैं, उन्होंने इस सहयोग के लिए भारतीय जनता और यहां की सरकार का आभार व्यक्त किया। यहां आकर अपने तिब्बत के लोगों से मिलना उन्हें बहुत अच्छा लगा। तिब्बत आजादी की लड़ाई लड़ रहा है। एक माह पहले ही अमेरिका के हाउस में तिब्बत एक्सेस एक्ट पास किया हुआ है। दो सप्ताह पहले तिब्बत की निर्वाचित सरकार ने पार्टीलेस डेमोक्रेसी एक्ट पास कर दिया है। अब तिब्बत में व्यक्तिगत तौर पर चुनाव हुआ करेंगे।
बच्चों को साहित्य के प्रति आकर्षित करेगा महोत्सव : शोभा डे
नैनीताल। प्रसिद्ध साहित्यकार शोभा डे ने शुक्रवार को तीसरे कुमाऊं साहित्य और कला महोत्सव में हिस्सा लिया।
उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उन्हें नैनीताल आकर बहुत अच्छा लग रहा है। इस तरह के आयोजनों से लोगों का लगाव साहित्य के प्रति बढ़ता है। आज बच्चे किताबें नहीं पढ़ते, टीवी या टीवी गेम्स में व्यस्त रहते हैं। इस तरह के महोत्सव में उन्हें साहित्यकारों से मिलने का मौका मिलता है।
इस तरह के प्रयासों से लोगों में किताबों के प्रति आकर्षण बढ़ता है। उन्होंने कहा कि आज डिजिटल का दौर है इससे साहित्य को लाभ हो रहा है। लेखकों की दुनिया शब्दों की दुनिया है। लेखकों को पढ़ा जाना चाहिए, वो चाहे किताबों से पढ़े जाएं या डिजिटल प्लेटफार्म के जरिये।
उन्होंने कहा कि चेतन भगत कहते हैं कि उनकी किताबें युवा पढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि लेखकों को लेवल नहीं दिया जाना चाहिए। उनके विचार हैं, वो विचार पेश कर सकें तो समाज के लिए अच्छा है।