फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एमबी समेत 10 कॉलेजों से मांगा संचालित विषयों का सम्बद्धता विवरण

एमबी समेत 10 कॉलेजों से मांगा संचालित विषयों का सम्बद्धता विवरण

Tue, 02 Oct 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
एमबी समेत 10 कॉलेजों से मांगा संचालित विषयों का सम्बद्धता विवरण
कालेज - फोटो : कुश्ाीनगर
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में संचालित नए संबद्धता वाले विषयों पर राजभवन ने आपत्ति लगा दी है। राजभवन की ओर से विवि को भेजी गई सूची में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी समेत दस राजकीय कॉलेज शामिल हैं। इस कॉलेजों ने नए संबद्ध विषयों की पैनल रिपोर्ट में कई बिंदुओं की पूरी जानकारी नहीं दी है। इसे लेकर विवि की ओर से कॉलेजों को पत्र जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

कुविवि से संबद्ध कॉलेजों में खुलने वाले विषयों की पैनल रिपोर्ट पहले राजभवन के साथ ही शासन को भेजी जाती थी लेकिन पूर्व की व्यवस्था में बदलाव करते हुए अब नए विषयों की पैनल रिपोर्ट सीधे राजभवन को भेजी जा रही है। कॉलेजों में नए विषयों को खोलने के लिए कराए गए पैनल की रिपोर्ट में कई मुख्य बिंदु मौजूद न होने पर राजभवन की ओर से संज्ञान लिया गया है। दस कॉलेजों में नए संबद्ध विषयों की पैनल रिपोर्ट में सीटों, भूमि, भवन, पुस्तकालय, प्रयोगशाला सहित कई बिंदुओं की जानकारी नहीं दी गई है, वहीं कुछ जानकारियां विवि की ओर से भी दी जानी हैं। सभी दस कॉलेजों से विभिन्न अपूर्ण बिंदुओं की जानकारी मांगी गई है। वहीं राजभवन से विवि को भेजी गई सूची में अन्य छह कॉलेजों में संचालित हो रहे विषयों और पाठ्यक्रम की संबद्धता विस्तार का मामला शामिल है।
विज्ञापन


राजभवन की ओर से 16 कॉलेजों की सूची प्राप्त हुई है। इसमें दस कॉलेज नई विषय की संबद्धता और छह कॉलेज विषय संबद्धता विस्तार वाले हैं। प्राप्त सूची के आधार पर कॉलेजों को अधूरी जानकारियों को देने संबंधित पत्र भेज दिए गए हैं और जो जानकारियां विवि को देनी हैं वो भेजी जा रही हैं। - डॉ. महेश कुमार, कुलसचिव कुविवि
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं नए विषय संबद्धता वाले कॉलेज-
एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी- एमएससी जैव प्रौद्योगिकी
डिग्री कॉलेज, टनकपुर- पीजी डिप्लोगा योगा
डिग्री कॉलेज, कपकोट- एमए हिंदी
डिग्री कॉलेज, शीतलाखेत- बीए
डिग्री कॉलेज, सितारगंज- बीए
डिग्री कॉलेज, बनबसा- बीए
डिग्री कॉलेज, मासी- बीए
डिग्री कॉलेज, बागेश्वर- बीएड
डिग्री कॉलेज, देवीधूरा- बीए

संबद्धता विस्तार वाले कॉलेज
पीएनजी कॉलेज, रामनगर- बीएड
डिग्री कॉलेज, भिकियासैण- बीएससी (जेडबीसी)
डिग्री कॉलेज, सोमेश्वर- बीए, बीएससी(पीसीएम, जेडबीसी), बीकॉम, एमए हिंदी
डिग्री कॉलेज, टनकपुर- बीए
डिग्री कॉलेज, रानीखेत- बीएड
डिग्री कॉलेज, लोहाघाट- बीएड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed