फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बीबीए और बीसीए की मार्कशीट विश्वविद्यालय ने वापस मंगवाई

बीबीए और बीसीए की मार्कशीट विश्वविद्यालय ने वापस मंगवाई

Tue, 25 Sep 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
बीबीए और बीसीए की मार्कशीट विश्वविद्यालय ने वापस मंगवाई
रक्षा गोपाल की मार्कशीट।
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से शिक्षा सत्र 2015-2018 बैच के बीबीए और बीसीए के विद्यार्थियों के अंक पत्रों को वापस मंगवाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस सत्र के बैच के विद्यार्थियों के अनुक्रमांक के कोड का समान होना इसका कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कुमाऊं विवि के एचआरडीसी सभागार में सोमवार को कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल की अध्यक्षता में विवि विद्या परिषद की बैठक हुई। इसमें बीबीए, बीसीए 2015-18 बैच के विद्यार्थियों के अंकपत्रों को वापस मंगा कर संशोधित करने के साथ ही 16 प्रस्तावकों का अनुमोदित किया गया। निदेशक डीआईसी प्रो. संजय पंत ने बताया कि सत्र 2016 से 2018 तक जिन विद्यार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन, प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक विवि को भेजने के लिए एक माह का समय दिया गया है। उन्होंने बताया कि सत्र 2017 में जिन विद्यार्थियों की ओर से स्नातक प्रथम वर्ष में भाषा विषय का चयन नहीं किया गया था, वे विद्यार्थी आगामी सेमेस्टर परीक्षा में भाषा की सुधार परीक्षा दे सकेंगे। उनके एक विषय निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि किसी विद्यार्थी की सेमेस्टर बैक आती है तो उसे पुन: प्रवेश लेकर सभी प्रश्नपत्रों, प्रयोगात्मक परीक्षाएं दोबारा देनी होंगी। उन्होंने बताया कि विवि की परीक्षाओं में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को हटा दिया गया है। अब परीक्षाओं में ‘अ’ खंड में लघु उत्तरीय और ‘ब’ खंड दीर्घ उत्तरीय प्रश्न आएंगे। इस दौरान कुलसचिव डॉ. महेश कुमार, परिसर निदेशक डीएसबी प्रो. एलएम जोशी, एसएसजे प्रो. आरएस पथनी, डीएसडब्ल्यू प्रो. पीएस बिष्ट, निदेशक शोध प्रो. राजीव उपाध्याय समेत सभी संकायाध्यक्ष और विभागाध्यक्ष रहे।
विज्ञापन


2015 से 2018 बैच के विद्यार्थियों के अनुक्रमांक में गड़बड़ी हुई
कुमाऊं विश्वविद्यालय विद्या परिषद बैठक में निर्णय लिया गया

कुमाऊं विवि का 15वां दीक्षांत समारोह नवंबर में होगा
नैनीताल। कुमाऊं विवि का 15वां दीक्षांत समारोह नवंबर में होने जा रहा है। कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल ने बताया कि समारोह आयोजन तिथि, अतिथियों के चयन जल्द कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह में शिक्षा सत्र 2017-18 के स्नातक, परास्नातक के साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


आंतरिक मूल्यांकन, प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए विलंब शुल्क तय
कुविवि में अध्ययनरत सत्र 2016-18 तक के आंतरिक मूल्यांकन, प्रयोगात्मक परीक्षा देने से वंचित परीक्षार्थियों के लिए विवि की ओर से आंतरिक मूल्यांकन, प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए विलंब शुल्क तय किया है। आंतरिक मूल्यांकन के लिए 500 रुपये विलंब शुल्क प्रति प्रश्न पत्र, प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए शुल्क दो हजार रुपये लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed