फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जुलूस निकालकर तहसील पहुंचे डेल्टा मजदूर

जुलूस निकालकर तहसील पहुंचे डेल्टा मजदूर

Tue, 25 Sep 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
जुलूस निकालकर तहसील पहुंचे डेल्टा मजदूर
मजूदर दिवस
रामनगर (नैनीताल)। ग्राम हल्दुआ की बंद डेल्टा फैक्ट्री के मजदूरों ने सोमवार को नगर में मेन रोड से तहसील तक जुलूस निकाला। काशीपुर, बाजपुर, जसपुर तक से आए मजदूरों ने एसडीएम परितोष वर्मा के माध्यम से रोजगार की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

मजदूरों ने एसडीएम को बताया कि डेल्टा, कांपेक्ट, स्मार्ट फैक्ट्री में करीब दो हजार मजदूर काम करते थे, जिनमें महिला मजदूर अधिक थे। यह फैक्ट्री दो माह से बंद है। श्रमिक प्रतिनिधि मदन ने बताया कि 22 सितंबर को श्रमायुक्त हल्द्वानी की मौजूदगी में तय वार्ता में प्रबंधन शामिल नहीं हुआ। मजदूरों ने 18 सितंबर को डेल्टा, कांपेक्ट, स्मार्ट के गेटों पर फैक्ट्री बंद करने के नोटिस चस्पा करने के खिलाफ शिकायत दर्ज की। इस पर डीएलसी ने 6 डब्लू की कार्रवाई कर फैक्ट्री मालिक को नोटिस भेजकर जवाब-तलब किया है। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में अतिशीघ्र फैक्ट्री खोलने की मांग की गई। इसमें 15 साल से श्रम कानूनों का उल्लंघन करने के आरोप में भी फैक्ट्री मालिक पर कार्रवाई की मांग की गई। कहा कि अगर प्रबंधन फैक्ट्री नहीं चला सके तो मजदूरों को रोजगार सरकार दिलाए। इसके लिए मजदूरों ने आगामी लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का भी ऐलान किया। इस दौरान पंकज, खीमानंद, तुलसी छिम्वाल, भुवन चंद, मदन सिंह, मनोज कुमार आदि थे।
विज्ञापन


सरकार से की मजदूरों को रोजगार दिलाने की मांग
एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed