फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जिले में 115 परीक्षा केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा

जिले में 115 परीक्षा केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा

Sat, 15 Sep 2018 01:49 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
जिले में 115 परीक्षा केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा
नैनीताल। बोर्ड परीक्षा 2019 जिले भर के 115 केंद्रों पर होगी। शुक्रवार को हुई बैठक में डीएम ने शिक्षा विभाग की केंद्र सूची को अनुमोदित कर दिया। जिले भर में इस बार पांच परीक्षा केंद्र खत्म कर छह नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में शुक्रवार को एनआईसी सभागार में बोर्ड परीक्षा संबंधी बैठक हुई। इसमें बताया गया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र में कम से कम 75 संस्थागत बोर्ड परीक्षार्थी होना अनिवार्य है। छात्रों की संख्या को देखते हुए जिले में छह नए परीक्षा केंद्र बने हैं। इनमें गोविंदी देवी इंटर कॉलेज बैलपोखरा, जीआईसी नाई, पुटगांव, तल्लीसेठी, गरजोली, चैरलेख को बनाया गया है जबकि छात्र-संख्या कम होने के कारण जीआईसी चांफी, मौना, राजपुरा, ढेला, अमियां, राजकीय हाईस्कूल राजपुरा को इस वर्ष परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। पिछले सत्र की अपेक्षा इस बार जिले में एक परीक्षा केंद्र बढ़ा है। डीएम विनोद कुमार सुमन ने शुक्रवार को शासन को भेजे जाने वाले प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया। डीएम ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन, पारदर्शी, शांतिपूर्ण, सफलतापूर्वक कराना प्राथमिकता होगी। बैठक में डीईओ माध्यमिक हीरा लाल गौतम, एडीएम हरबीर सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक रोहेला, प्रधानाचार्या सावित्री दुग्ताल, दिनेश चंद्र त्रिपाठी आदि थे।
विज्ञापन


जिले में 115 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा होगी
शिक्षा विभाग की सूची का डीएम ने अनुमोदन किया
पांच परीक्षा केंद्रों का अस्तित्व खत्म, छह नए बने
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed