{"_id":"5b9aa96f867a557f58788c26","slug":"15368625581-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोट भ्रामरी नंदाष्टमी मेले की तैयारियां अन्तिम चरण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोट भ्रामरी नंदाष्टमी मेले की तैयारियां अन्तिम चरण में
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। कोट भ्रामरी नंदाष्टमी मेेला कमेटी ने 15 सितंबर से शुरू होने वाले मेले की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंदिर परिसर में रंग रोग रोगन का कार्य अंतिम चरण पर चल रहा है। मुख्य मंदिर को सजाने के लिए जिला पंचायत द्वारा पीलीभीत से फूल मंगाए जा रहे हैं।
मेला कमेटी कमेटी के अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण ने बताया कि मेला कमेटी ने अपने स्तर से मेले की सारी तैयारियां पूरी कर दी है। मुख्य मंदिर परिसर में दर्शकों के बैठने और बारिश से बचने के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। मेला कमेटी के सचिव रंजीत डसीला ने बताया कि मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए बाहरी और स्थानीय टीमों को आमंत्रित कर दिया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने बताया कि पंचायत ने मुख्य मंदिर को सजाने के लिए पीलीभीत से कीमती फूलों की डिमांड कर दी है। कोट भ्रामरी मंदिर के प्रधान भंडारी और मेला डुंगरी के प्रधान बलवंत सिंह भंडारी ने बताया कि 15 सितंबर को को छोटी जागरण, 16 सितंबर को सुबह नौ बजे ग्रामीण और मेला कमेटी कदली वृक्ष लेने मवई गांव जाएंगे। शाम को बड़ा जागरण होगा। इस बार जखेड़ा के परिहार वंशज मेले में भंडारा करेंगे।