{"_id":"5b943374867a557ec524b982","slug":"1536439141181-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट में तीन नवनियुक्त जजों ने कार्यभार ग्रहण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट में तीन नवनियुक्त जजों ने कार्यभार ग्रहण किया
Updated Tue, 04 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल हाईकोर्ट में शपथ लेते न्यायमूर्ति नारायण सिंह धनिक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। हाईकोर्ट के नवनियुक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति नारायण सिंह धानिक, न्यायमूर्ति रमेश चंद्र खुल्बेे और न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी ने सोमवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। मुख्य न्यायाधीश कोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन ने तीनों नवनियुक्त जजों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
सोमवार को साढ़े नौ बजे मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन की मौजूदगी में पहले रजिस्ट्रार जनरल प्रदीप पंत ने तीनों जजों की नियुक्ति की विधि एवं न्याय मंत्रालय की अधिसूचना, राज्यपाल उत्तराखंड की ओर से मुख्य न्यायाधीश को शपथ के लिए अधिकृत करने संबंधी पत्र पढ़ें। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने नवनियुक्त जजों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बाद में मीडिया से मुखातिब न्यायमूर्ति नारायण सिंह धानिक ने कहा कि आम और गरीब लोगों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। समारोह में जस्टिस सुधांशु धूलिया, जस्टिस आलोक सिंह, जस्टिस लोकपाल सिंह, जस्टिस शरद कुमार शर्मा, पूर्व जस्टिस यूसी ध्यानी, पूर्व जस्टिस पीसी पंत, पूर्व जस्टिस बीएस वर्मा, पूर्व जस्टिस बीसी कांडपाल, महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर, असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल राकेश थपलियाल, शासकीय अधिवक्ता जीएस संधू, हाईकोर्ट बार एसोशिएशन के अध्यक्ष ललित बेलवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत, डॉ महेंद्र पाल, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण सदस्य सचिव प्रशांत जोशी, नरेंद्र दत्त, डीके शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी, न्यायाधीशों के परिजन मौजूद रहे। इसके साथ ही अब उत्तराखंड हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। अभी तक तीन पद रिक्त थे। हाल ही में तीन जजों की नियुक्ति होने के बाद अब हाईकोर्ट में जजों की संख्या पदों के सापेक्ष पूरी हो गई है।
मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
- हाईकोर्ट में जजों की संख्या अब बढ़कर नौ हुई
- गरीब लोगों को न्याय दिलाना है प्राथमिकता: जस्टिस धानिक